जावरा (अभय सुराणा)। श्री माधवानंद एकेडमी की छात्रा कुमारी कृपा समरथ कांवरिया ने माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा घोषित कक्षा 12वीं के परीक्षा परिणाम में 96 प्रतिशत 500 में से 479 अंक प्राप्त कर एग्रीकल्चर संकाय की प्रदेश मेरिट में प्रथम स्थान प्राप्त किया व विद्यालय परिवार व नगर को गौरवान्वित किया। छात्रा की उपलब्धि पर विद्यालय परिवार ने छात्रा का अभिवादन कर मिठाई खिलाकर शुभकामनाएं प्रेषित की।छात्रा ने अपनी इस उपलब्धि के लिए अपने विद्यालय के शिक्षक शिक्षिकाओं व माता-पिता को श्रेय दिया ।