
जावरा (अभय सुराणा) । जैन सोश्यल ग्रुप सेन्ट्रल द्वारा जीव आहार योजना के अंतर्गत गोशाला में गायों को चारा रोटी सब्जी बुरड़ परिवार मांडोत परिवार चौधरी परिवार के सौजन्य से खिलाई गयी जिसमे अहिंसा मिशन प्रेरक राष्ट्रसन्त आचार्य श्री दिव्यांन्दजी महाराज निराले बाबजी की पावन निश्रा रही उन्होंने कहा सेन्ट्रल जीवदया के प्रति पूर्ण निष्ठा और समन्वय भावना से कार्य कर रहा है इसके लिए उन्होंने आशीर्वाद प्रदान किया इसीके साथ अतिथी के रुप में स्वर्गीय अनिलजी कोठारी के सुपुत्र एवं पुत्रवधु जीवदया प्रेमी कविता कोठारी एवं रजत कोठारी उपस्थित थे।
कविता कोठारी जो विगत 2 वर्षों से निस्वार्थ भावना से कुत्तों के प्रति समर्पण भावना से कार्य कर रही है जिसमे उनके खाने पीने के साथ ही उनका वेक्सिनेशन तक करवाया और जीवो के प्रति सबको जागरूक कर रही है इस पुण्य कार्य हेतु आपका सम्मान किया गया।
संस्था अध्यक्ष ललित जैन ने कहा कि संस्था विगत कई समय से विभिन्न क्षेत्र में कार्य कर रही है वह मानव सेवा हो या जीव सेवा सभी के प्रति पूर्ण निष्ठा से कर रही है एवं हमेशा करते रहेंगे*
लाभार्थी परिवार के फतेहलाल बुरड़,श्रेणिकमांडोत,उमेश मांडोत,वर्षाजी कर्नावट,अंशु का स्वागत ललित जैन दिनेश ओस्तवाल, आशा जैन,मिना संघवी आदि ने किया । इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारीगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहे। संचालन सचिव अमित चत्तर ने किया आभार जीव आहार योजना सयोजक संजय सुराणा ने माना।