राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश के सानिध्य में 1 मई प्रातः देवरी में होगा विहारधाम का लोकार्पण समारोह
चित्तौड़गढ़। आग से आग को नहीं बुझाई जा सकता है वैसे हिंसा को हिंसा से कभी समाप्त नहीं किया जा सकता है, हिंसा की महाविनाशकारी आग फैलाने वाला भी इस आग की लपटों से नहीं बच सकता है। इस विनाशकारी लीला को समाप्त करने के लिए नाटो, सरकारों और धर्म आचार्यों को मिलकर सार्थक पहल करना चाहिए। यह विचार राष्ट्रीय संत कमल मुनि कमलेश ने आज यहां मीरा नगर प्रवास के दौरान व्यक्त किए।
मुनि कमलेश ने रूस यूक्रेन युद्ध पर चिंता प्रकट करते हुए कहा कि जिस प्रकार यह युद्ध लड़ा जा रहा है, उससे स्पष्ट इंगित हो रहा है कि परोक्ष रूप से अघोषित विश्व युद्ध के हालात बन रहे हैं।
मुनि श्री ने कहा कि एक दूसरे को मिटाने के प्रयास में जब कोई भी देश हिंसा की विनाश लीला को ओर उतरते है तो उससे पूरा विश्व प्रभावित होता है, मानव जाति ही नहीं बल्कि पशु, पक्षी और प्रकृति को भी इसका खामियाजा भुगतना पड़ता है।
मुनि श्री कमलेश ने कहा कि हिंसा और युद्ध किसी समस्या का हल नहीं, शांति पूर्ण वार्तालाप और अहिंसा से ही समस्या का समाधान किया जा सकता है।
उन्होंने सवाल किया कि जब हम चारों और आग लगा देते हैं तो क्या आग लगाने वाला उन लपटों से नहीं घिरता ? युद्ध और हमले तो सभी के लिए दुखदाई हैं। राष्ट्रीय संत ने नाटो, मानव अधिकार संगठनों, विभिन्न प्रमुख देशों की सरकारों सहित धर्म आचार्यों से आह्वान किया है कि युद्ध को रोक कर शांति वार्ता के माध्यम से विश्व शांति के मध्य नजर विनाश लीला को रोकने का सामूहिक प्रयास किया जाना चाहिए।
राष्ट्रीय संत मुनि कमलेश ने कहा कि अहिंसा की महाशक्ति ही विश्व को विनाश से बचा सकती है और कोई दूसरा रास्ता नहीं है। इस मौके पर मुनि श्री ने कहा कि अखिल भारतीय दिवाकर विचार मंच द्वारा रूस यूक्रेन युद्ध में मारे गए मानव जाति के प्रति श्रद्धांजलि और संवेदना व्यक्त की है।
राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश के सानिध्य में 1 मई प्रातः देवरी में होगा विहारधाम का लोकार्पण समारोह
पदयात्रा के दौरान जैन संतों के बिहार यात्रा में रुकने व उपयोग के लिए उदयपुर मार्ग पर देवरी ग्राम में संत विहार धाम का लोकार्पण समारोह आज 1 मई प्रातः 9:00 बजे देवरी में राष्ट्रसंत कमल मुनि कमलेश के सानिध्य में होगा।
विशिष्ट अतिथि के रूप में रवि जैन आईएएस आयुक्त जेडीए जयपुर, अरविंद पोसवाल कलेक्टर चित्तौड़गढ़, श्रीमती प्रीति जैन, पुलिस अधीक्षक चित्तौड़गढ़ , नितिन जैन वंडर सीमेंट यूनिट हेड, हिमांशु चौधरी बेंगलुरु को आमंत्रित किया है।