रतलाम । रतलाम की धन्य धरा से सकलेचा परिवार के एक ही परिवार द्वारा तीन दीक्षाये 7 मई को ग्रहण कर रहे हैं उनकी अनुमोदनार्थ त्रिस्तुतिक जैन श्री संघ व परिषद् परिवार द्वारा नीमवाला उपाश्रय में मुमुक्षु श्री वल्लभ जी सकलेचा, वर्षा बहन, और केजल बहन का बहुमान व अनुमोदना की गई । संघ अध्यक्ष राजेंद्र लुणावत ने स्वागत भाषण दिया । भाई वल्लभ जी का बहुमान संघ के वरिष्ठ जनों, संघ कार्यकारिणी, नवयुवक व तरुण परिषद् पदाधिकारी एवं वर्षा बहन व केजल बहन का बहुमान महिला परिषद् व बालिका परिषद् द्वारा किया गया । इस अवसर पर मुमुक्षु वल्लभ भाई ने कहा कि आप मेरा बहुमान और अनुमोदना तो कर रहे हैं परंतु जीवन में यह भी भाव हो कि मैं भी इसका अनुसरण करते हुए महावीर मार्ग पर चलकर अपने जीवन को धन्य बनाउ व आप भी भगवान महावीर का अनुसरण कर अपने जीवन का धन्य बनाये व अपने बच्चों को पाठशाला और गुरुकुलवास में जरूर भेजे ताकि वो भी धर्म के मार्ग में चलकर सिद्ध को प्राप्त हो ।
इस अवसर पर संघ के वरिष्ठ सर्वश्री सुजानमल सोनी, मोहनखेड़ा तीर्थ महामंत्री फतेहलाल कोठारी, डॉ नरेंद्र मेहता , संघ उपाध्यक्ष सतीश खेड़ावाला, , राजेश खाबिया, पारस खेड़ावाला, अभय सकलेचा, सुरेंद्र गंग, शेखर घोचा, शांतिलाल मालक, उपेन्द्र कोठारी, पंकज राठौर, डा. निर्मल मेहता, राजेंद्र धाडीवाल, विजय तलेरा, हर्ष लुनावत, सुरेश बरमेचा, सुनील गांधी, राजेंद्र खाबिया, श्रेणिक सकलेचा, , अजित कटलेचा, नवयुवक परिषद् अध्यक्ष विनय सुराणा, प्रवीण संघवी, निलेश लोढ़ा, मनोनीत अध्यक्ष धर्मेंद्र रांका, विपीन भंडारी, पंकज ओरा, अशोक कटारिया, विकास गादिया, सुमित सुराणा, नरेंद्र बामनिया वाला, छिनू मांदलेचा ,विजय बामनिया , प्रदीप श्रीमाल, अर्पित आंचलिया , नयन मुणत , भूपेश कटारिया , महिला परिषद् महिला परिषद के राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष माया लुणावत , रतलाम महिला परिषद अध्यक्ष चंदा चौरडिया , सचिव रीना आंचलिया, सोहन बेन अंबोर , सारिका डूंगरवाल , चंदा नांदेड़ , शशि संघवी , शांता कटारिया, मंजू ओरा , रीता मेहता एवं श्री संघ के सदस्य महानुभाव नवयुवक महिला तरुण बालिका परिषद के सदस्य गण की उपस्थिति थे । आयोजन पश्चात नवकारसी का आयोजन रखा गया । कार्यक्रम का संचालन श्री संघ ट्रस्ट मंडल के सह सचिव राजेश खाबिया व आभार सचिव निर्मल कटारिया ने किया ।