रतलाम । भारतीय जनता पार्टी दिनदयाल मंडल तथा पार्टी के पिछड़ा मोर्चा मुखर्जी मंडल द्वारा अलग-अलग स्थानो पर लगभग 120 पात्र हितग्राहीयों को पात्रता पर्ची का वितरण भाजपा मंडल अध्यक्ष द्वय श्री मयूर पुरोहित, श्री कृष्ण कुमार सोनी, तथा पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री चेतन टाक की उपस्थिति मे किया गया।
उक्त जानकारी देते हुए भाजपा जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव ने बताया कि पात्रता पर्ची के हितग्राही योजना के अंतर्गत 5 से लेकर 30 किलो तक राशन प्राप्त कर सकेंगे। जिसमे गेहूं , चावल , दाल , नमक तथा केरोसिन सहित अन्य सामग्री शामिल है।
पात्रता पर्ची वितरण कार्यक्रम मे श्री मयूर पुरोहित तथा श्री चेतन टाक के अलावा भाजपा मंडल महामंत्री श्री धर्मेन्द्र सिंह देवड़ा , महिला मोर्चा सोशल मीडिया जिला प्रभारी श्रीमती सारिका दीक्षित, भाजपा मंडल मंत्री सुश्री जयश्री राठौर, सर्व श्री राजेन्द्र चौहान , संजय पांचाल, राजेश, मुकेश , आशीष , निर्मल , किरण तथा कैलाश सहित अन्य कार्यकर्ता तथा हितग्राही उपस्थित थे।