यह रतलाम के सेवा संस्कारों की जीत है

द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित लायन योगेंद्र रूनवाल ने धन्यवाद समारोह में कहा

रतलाम । माता पिता के पुण्य आशीर्वाद और मिले संस्कारों तथा मित्रों से मिले प्यार और सहयोग के बल पर मुझे आज लायंस क्लब इंटरनेशनल जैसी पवित्र संस्था का द्वितीय वॉइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर के रूप में प्रतिनिधित्व करने का गौरव हासिल हुआ है मैं शुक्रगुजार हूं रतलाम शहर का  । जहां मैंने जन्म लिया और ऐसे सेवा संस्कारों के बीच पलकर बढ़ा हुआ जहां मुझे पीडि़त मानवता की सेवा करने की प्रेरणा बाल्यकाल से प्राप्त हुई । मैं समस्त लायन साथियों को विश्वास दिलाता हूं कि आपके भरोसे और विश्वास को कभी टूटने नहीं दूंगा तथा इस महत्वपूर्ण जिम्मेदारी का उपयोग पीडि़त मानवता की सेवा में भरपूर करूंगा ।
उक्त उद्गार लायंस क्लब डिस्ट्रिक्ट 3233 जी 1 के वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर निर्वाचित होने पर लायन ऑफ रतलाम द्वारा आयोजित धन्यवाद सम्मान समारोह में लायन योगेंद्र रूनवाल ने व्यक्त किए । आपने कहा कि 36 साल की सेवा और समर्पण का यह प्रतिफल लायंस ऑफ़ रतलाम के लिए अत्यंत गर्व का क्षण है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पास्ट मल्टीपल काउंसिल चेयर पर्सन लायन कुलभूषण मित्तल ने कहा कि योगेंद्र जी की लायन वाद के प्रति निष्ठा और सेवा कार्यो ने हम सब को प्रभावित कर रखा था । पूरे डिस्ट्रिक्ट में आपके व्यवहार और कार्यशैली से आपके साथ जुड़े हुए हैं । यही कारण था कि आपको निर्वाचन में पूरे डिस्ट्रिक्ट का भरपूर समर्थन मिला आपने लायंस आप रतलाम की एकता और जुझारू पन की जमकर प्रशंसा की तथा डिस्ट्रिक्ट से पूर्ण सहयोग का आश्वासन दिया।
डिस्ट्रिक्ट गवर्नर इलेक्टेड डॉ. साधना सोडाणी ने कहा कि यह रतलाम के लिए बहुत बड़ा अवसर है जब डिस्ट्रिक्ट में यहां की प्रतिभा अपना कौशल दिखाएगी । योगेंद्र जी बेहद प्रतिभाशाली और सेवाभावी लायन के रूप में जाने जाते हैं । प्रथम वाइस स्टिक गवर्नर निर्वाचित यश शर्मा जी ने कहा कि मुझे बेहद खुशी है कि योगेंद्र जी के साथ कार्य करने का अवसर मुझे मिलेगा। हम मिलकर पूरे डिस्ट्रिक्ट में लायन वाद की सेवा गतिविधियों को आम जनता तक पहुंचाने का काम करेंगे । कृतज्ञता वाचन लायन अजय जैन ने किया।
आरंभ में अतिथियों ने विघ्न विनाशक गणपति जी की मूर्ति पर माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । गणेश स्तुति ला$यन गोपाल जोशी ने की । स्वागत भाषण लायन विक्रम सिंह सिसोदिया ने दिया । कार्यक्रम में मार्गदर्शन और आशीर्वाद देने के लिए पीडीजी लायन हरीश अग्रवाल, लायन डॉक्टर पियूष गांधी, निर्मल जैन, लायन रमेश काबरा, लायन एसपी नामदेव, लायन सतीश भल्ला, लायन अंबेश श्रीवास्तव, लायन राजेंद्र गर्ग, डॉ. सीएल वर्मा, डॉ. जवाहर बिहानी, लायन परविंदर भाटिया, लायन शरद मेहता को शाल श्रीफल देकर के सम्मान किया गया। अतिथियों द्वारा पद्मश्री डॉ. लीला जोशी का भी सम्मान किया गया। अतिथियों का स्वागत लायंस ऑफ रतलाम के मूवीना गोरी, आरती त्रिवेदी, सीमा भारद्वाज, विक्की जैन, राजेश डोरिया, निलेश चौरडिय़ा, अजय जैन, हिम्मत सिंह राजपुरोहित, अलका पोरवाल, शरद मूणत, प्रदीप लोढ़ा, वीणा छाजेड़, यास्मिन शैरानी, प्रेमलता दवे, कल्पना राजपुरोहित, भावना राजपुरोहित, कुलदीप त्रिवेदी, सुरेश कटारिया, संदीप निगम, महेश व्यास, निमिष व्यास, दिनेश शर्मा, जगदीश सोनी, रमेश उपाध्याय, आशीष जोशी, चेतन परिवार, शरद चतुर्वेदी, कमलेश पालीवाल, दिलीप वर्मा, सुनील जैन, शीतल गिलड़ा एडवोकेट, वर्षा सारस्वत, अनीता झालीवालों, प्रीति सोलंकी, एहतेशाम मंसूरी, पुष्पा वासन, कौशल्या त्रिवेदी, नेहा सचदेव, सरोज ओझा, राजकमल जैन, अमर सारस्वत, मंगल पिरोदिया,प्रमोद व्यास आदि ने किया । इस अवसर पर श्री हिम्मत सिंह श्रीमाल जयप्रकाश त्रिपाठी, चेतन त्रिपाठी, पवन मोदी, सुभाष मेड़तावाल, अनिल धारीवाल, हरिनारायण अरोड़ा एवं रुनवाल परिवार तथा इंदौर, खरगोन, खंडवा,  झाबुआ, आलोट, सैलाना, जावरा के अनेक लायन वरिष्ठ सदस्य तथा अन्य गणमान्य जन उपस्थित थे । कार्यक्रम का संचालन दिनेश शर्मा एवं डॉ सुलोचना शर्मा ने किया । आभार बीके माहेश्वरी ने व्यक्त किया ।