कलेक्टर ने जिला चिकित्सालय पहुंचकर घायलों के हालचाल जाने

रतलाम । कलेक्टर श्री कुमार पुरुषोत्तम जिले में विगत रात्रि हुई बस दुर्घटना के घायलों के हालचाल जानने के लिए सोमवार प्रातः जिला चिकित्सालय पहुंचे। उन्होंने यहां भर्ती घायल व्यक्तियों से चर्चा की और कहा कि उनका बेहतर से बेहतर उपचार कराया जाएगा।
इस संबंध में कलेक्टर ने मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रभाकर ननावरे तथा सिविल सर्जन डॉ. आनंद चंदेलकर को आवश्यक निर्देश दिए। एसडीएम श्री राजेश शुक्ला एवं समाजसेवी श्री गोविंद काकानी भी उपस्थित थे।

Play sound