
श्री दिगम्बर जैन समाज के सानिध्य में जैन धर्म के परम पूज्य उपसर्ग विजेता,अध्यात्मयोगी, सुरीगच्छाचार्य, बुंदेलखंड के प्रथमाचार्य, भारत गौरव, जैन मुनि गणाचार्य श्री 108 डॉ. विराग सागर जी महाराज श्री के 60 वें अवतरण दिवस बहुत ही भक्ति भाव के साथ मनाया गया। जिसमें प्रातः सर्व प्रथम श्री जी का अभिषेक शांतिधारा के साथ पूज्य आचार्य श्री के फोटो के समक्ष पूजन अर्चना कर अर्घ समर्पित किया गया अभी गणाचार्य श्री मिर्जापुर उत्तरप्रदेश में विराजमान है सभी भक्तों ने यहाँ से ही गुरुदेव के चरणों मे श्रीफल भेंट किया। इस अवसर पर स्थानीय पंडित जी ने गणाचार्य की जीवनी पर प्रकाश डालते हुवे बताया कि गुरुदेव पर कई उपसर्ग भी आये सभी को सहते हुवे आज लगभग 250 साधु ओर आर्यका को दीक्षित कर धर्म प्रभावना पूरे देश मे कर रहे है। इस अवसर पर विशेष रूप से अध्यक्ष प्रदीप जैन पांड्या, मंत्री ललित जैन सेठी,सुशील छाबड़ा,सुरेश झांझरी,नरेंद्र झांझरी,सुरेन्द जैन काला, अजित जैन,जय कुमार जैन,सिद्धांत जैन सेठी,राज कुमार अजमेरा ,वीणा झांझरी मोना जैन छाबड़ा,वार्ड पार्षद पिंकी जैन,ने गुरुदेव के चरणों मे नमोस्तु प्रेषित किया।