जन्मदिवस पर यज्ञ-हवन गौसेवा रक्तदान कर वृद्धाश्रमों बालगृहों में सहयोग करें औषधीय पेड़-पौधे लगाए

रतलाम। जन-जन योगमय यज्ञमय भक्तिमय हों स्वतंत्र स्वराज हमारा संकल्प लिए पतंजलि युवा भारत जिला प्रभारी विशाल कुमार वर्मा यज्ञ प्रभारी पं संजय शिवशंकर दवे मध्यप्रदेश जन अभियान परिषद् जिला समन्वयक रत्नेश विजयवर्गीय की प्रेरणा से एक नई पहल की शुरुआत की गई जिसके अंतर्गत युवा पीढ़ी को वैदिक सनातन सभ्यता संस्कृति धर्म अध्यात्म की ओर अग्रसर करने के उद्देश्य से अपने हर युवा जन्म उत्सव को सेवा दिवस के रूप में मनाएं । इसी और मध्यप्रदेश ग्रामीण बैंक चांदनी चौक रतलाम सहा. प्रबंधक सुश्री शिवांगी नीखरा द्वारा अपने जन्मदिवस पर दादा-दादी केदारनाथ नीखरा श्रीमती सुशीला देवी नीखरा संग मांगल्य मंदिर कामधेनु गौशाला पर विशेष औषधीय यज्ञ-हवन योग गौसेवा कर रक्तदान औषधीय पेड़-पौधे रोपण वितरण कर वृद्धाश्रमों बालगृह में फल ज्यूस वितरण कर सेवा दिवस की मिशाल रखीं।
विशेष तौर पर समाजसेवी रक्त मित्र गोविंद काकानी जो अपने पोते के जन्मदिवस पर 97 वी बार रक्तदान कर उर्जावान तेजस्वी बिटिया शिवांगी नीखरा को विशिष्ट आशिर्वाद दिया वहीं मानव सेवा समिति ब्लड बैंक प्रमुख मोहनलाल पाटीदार सेवा दिवस से प्रभावित हुए ऐसे युवा ही उज्जवल भारत का नवनिर्माण करेंगे प्रेरणास्रोत स्वरूप औरों को जागरूक करने की बात कहीं।
वरिष्ठ आयुर्वेदाचार्य चंदनमल घोंटा मंगल कुमार पिरोदिया मोहनलाल पिरोदिया महामंत्री नितेंद्र आचार्य संगठन मंत्री अनिल बरमेचा ललीत गांधी विकास वर्मा महिला पतंजलि योग शिक्षिका श्रीमती विमलेश वर्मा समस्त समिति सदस्य मौजूद रहे मंत्रोच्चार की हुई रुद्राक्ष महाप्रसादी भेंट की गई। मांगल्य मंदिर कामधेनु गौशाला प्रमुख संचालक सुदामा जी मिश्रा तथा महावीर भाई ने सभी युवा वर्ग को सनातनी बंधुओं से आव्हान करते हैं कि किसी प्रकार के जन्म उत्सव को पाश्चात्य संस्कृति के बनाने की अपेक्षा वैदिक पद्धति बनाते हुए गौशाला में गौ माता का पूजन साथी औषधीय हवन यज्ञ कर संक्रमण मुक्त प्राणवायु का संचार कर वातावरण शुद्धिकरण में सहायक सिद्ध होगा।
इस हेतु युवा वेदांत समिति तथा मांगल्य मंदिर समिति पूर्ण रूप से कटिबद्ध है समस्त रतलाम नगर वासी इस प्रकार के आयोजन हेतु अपने जन्म उत्सव को सनातन पद्धति से बनाना चाहते हैं वह समिति प्रमुख सुदामा भाई से संपर्क कर सकते हैं संस्था द्वारा वहां पर सारी व्यवस्था की जाएगी।
पतंजलि संगठन की इस पहल पर संचालक सुदामा भाई जी ने आभार व्यक्त कर हर-संभव सहयोग की अपेक्षा की ।