रतलाम । शहर के मुखर्जी नगर तथा आस-पास के क्षेत्रों में पेयजल वितरण के लिए निर्मित नगर निगम की पेयजल टंकी पर शहर विधायक मा. श्री चेतन्य काश्यप जी के प्रयासों से निगम सम्पवेल बनाने जा रहा है। सम्पवेल की लागत लगभग 12 लाख रुपये अनुमानित है।
सम्पवेल निर्माण के लिए विधिपूर्वक भूमिपूजन कर निर्माण कार्य का शुभारंभ भाजपा नेताओं द्वारा सम्पन्न किया गया। भूमिपूजन कार्यक्रम के अतिथि के रूप मे उपस्थिति भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्री बजरंग पुरोहित, जिला कार्यालय मंत्री श्री मनोज शर्मा, जिला मीडिया प्रभारी अरूण राव तथा भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री मयूर पुरोहित की रही।
इस अवसर पर भाजपा मंडल उपाध्यक्ष द्वय श्री प्रकाश बंशीवाल, श्री विवेक शर्मा, भाजपा मंडल महामंत्री द्वय श्री धर्मेन्द्र देवड़ा, श्रीमती अनिता कटारा, अम्बेडकर मंडल महामंत्री श्री विनोद यादव, पूर्व पार्षद श्रीमती सीमा टांक, श्री पवन सोमानी, श्री बलवीर सिंह सोढ़ी, पिछड़ा मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्री चेतन टाक, भाजपा मंडल मीडिया प्रभारी श्री तन्मय त्रिवेदी, सर्व श्री जयेश वसावा, संजय पांण्डे़, राजेन्द्र सोलंकी, श्रीमती दिव्या शर्मा, श्रीमती शांति पाटीदार, श्रीमती आशा पाटीदार, आशिष चौहान, करण ठाकुर, प्रवीण सीरवी, श्रीमती अनिता वसावा, श्रीमती सुलोचना चौहान, प्रदुम्न पुरोहित, राजु पहाड़ीया, नगर निगम जल प्रदाय प्रभारी श्री हनीफ शेख एवं श्री भय्यालाल चौधरी सहित क्षेत्र के अनेक गणमान्य नागरिक उपस्थित थे।