रतलाम । गौसेवा संपूर्ण मानव जगत की सबसे सरल और पुण्य प्रदान करने वाली सेवाओं में से एक है । गौ माता के प्रति हमारा प्यार और निष्ठा सदैव अन्य लोगों के लिए प्रेरक और अनुकरणीय होता है । आने वाली पीढ़ी हमारी इन गतिविधियों से जीव जंतु और पशुओं के प्रति अपने दायित्व सही तरीके से निर्वाह कर सकती है । वही हमारे आत्म संतोष के लिए भी और जीवन में शांति तथा उत्साह बनाए रखने के लिए गौ माता कि हर तरफ से सेवा करते रहना चाहिए ।
उक्त उद्गार लायन ऑफ रतलाम द्वारा गौशाला रोड स्थित गोपाल गौशाला में गौ माताओं को गुड़ तथा मिष्ठान खिलाकर वक्ताओं ने व्यक्त किए। अवसर था लायंस क्लब इंटरनेशनल डिस्ट्रिक्ट 3233 जीवन के नव निर्वाचित द्वितीय वाइस डिस्ट्रिक्ट गवर्नर लायन योगेंद्र रूनवाल की विवाह वर्षगांठ तथा वरिष्ठ समाजसेवी लायन यास्मिन शेरानी के जन्मदिवस का ।
श्री रूनवाल ने कहा कि प्रत्येक लायन सदस्य को सेवा गतिविधियों में गौ सेवा को प्राथमिकता देना होगी । यास्मिन शेरानी ने कहा कि लायन सदस्य मानवता की सेवा के साथ-साथ पशु और गौ माता के प्रति भी अपने कर्तव्य निभाएं । इस अवसर पर श्री गोपाल जोशी, डॉ. सुलोचना शर्मा, बी.के माहेश्वरी, दिनेश शर्मा, निमिष व्यास, डी.के.जोशी, जगदीश सोनी, विक्रम सिंह सिसौदिया, प्रेमलता दवे, नीरज सुरोलिया, रवि बोथरा, एन.के.जैन, रमेश उपाध्याय, आशीष जोशी, कमलेश पालीवाल मनीष जोशी, कल्पना राजपुरोहित, वीणा छाजेड़, पुष्पा वासन, कोमल पोरवाल, वैशाली मांचवै, आरती त्रिवेदी, भारती उपाध्याय, वर्षा सारस्वत, अर्चना जायसवाल, अनीता गुप्ता, श्रीमती राजदुलारी रूनवाल, हिम्मत सिंह राजपुरोहित आदि उपस्थित थे ।