रतलाम 5 मई । गोपाल गौशाला कालोनी के नव श्रृंगारित उद्यान का आज 06 मई शुक्रवार को प्रात: 11:00 बजे विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप के कर कमलों द्वारा व सदस्य, जिला योजना समिति श्री राजेन्द्र सिंह जी लुनेरा की अध्यक्षता में लोकार्पण संपन्न होगा। आयोजित लोकार्पण कार्यक्रम में जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक व निगम अधिकारी उपस्थित रहेंगे।