- कलेक्टर, पुलिस अधीक्षक व निगम आयुक्त ने किया संयुक्त निरीक्षण
- 5 मई को 150 सब्जी व 45 फल विक्रेताओं ने करा व्यवसाय प्रारंभ
- फल-सब्जी क्रय करने पंहुचे नागरिक नवीन फल-सब्जी मण्डी


रतलाम । यातायात प्रबंधन तंत्र को व्यवस्थित किये जाने हेतु कलेक्टर एवं निगम प्रशासक श्री कुमार पुरूषोत्तम के निर्देशानुसार रतलाम नगर में 5 मई से जमीन एवं ठेलागाड़ी पर सड़क एवं फुटपाथ आदि पर फल-सब्जी विक्रय पूर्णत: प्रतिबंधित किये जाकर तय 4 स्थानों पर ही फल-सब्जी का विक्रय किये जाने के तहत निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया के निर्देशन में त्रिवेणी रोड कल्याण नगर के सामने नवीन सब्जी मण्डी को प्रारंभ किया गया।
त्रिवेणी रोड कल्याण नगर के सामने नवीन सब्जी मण्डी का कलेक्टर एवं निगम प्रशासक श्री कुमार पुरूशोत्तम, पुलिस अधीक्षक श्री अभिशेक तिवारी व निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने संयुक्त निरीक्षण गया। निरीक्षण के दौरान नवीन मण्डी में मूलभुत सुविधाऐं उपलब्ध कराये जाने निर्देष संबंधित को दिये गये ताकि विक्रेताओं को किसी प्रकार की असुविधा ना हो।
निगम आयुक्त श्री झारिया ने बताया कि कलेक्टर एवं निगम प्रशासक श्री कुमार पुरूशोत्तम के निर्देशानुसार यातायात प्रबंधन तंत्र को व्यवस्थित किये जाने हेतु फल-सब्जी विक्रय हेतु फल-सब्जी का विक्रय सैलाना ब्रीज के नीचे, साक्षी पेट्रोल पम्प के सामने, विनोबा नगर ग्रीड के पास व त्रिवेणी रोड कल्याण नगर के सामने चिन्हित किये गये थे जिसमें से 5 मई गुरूवार को त्रिवेणी रोड कल्याण नगर के सामने नवीन फल-सब्जी मण्डी प्रारंभ की गई है जिसके तहत 150 सब्जी व 45 फल विक्रताओं द्वारा अपना प्रारंभ कर दिया गया है साथ ही नागरिकों ने भी फल-सब्जी क्रय करना प्रारंभ कर दिया गया है। नवीन फल-सब्जी मण्डी प्रारंभ होने से षहर का यातायात तंत्र भी सुगम हुआ है।
उन्होने बताया कि त्रिवेणी रोड कल्याण नगर के सामने फल-सब्जी विक्रय हेतु 241 सब्जी व 31 फल विक्रेताओं ने 4 मई को अपना पंजीयन कराया था निगम द्वारा 4 बाय 4 के ब्लॉक बनाकर उन्हे व्यवस्थित रूप से बैठाया गया है। इसके अलावा नवीन फल-सब्जी मण्डी में सब्जी-फल विक्रेताओं से 7 दिवस तक किसी प्रकार की बाजार बैठक वसूली नहीं की जायेगी।