देवी-देवताओं के श्रीचरणों में आमंत्रण पत्रिका भेंट कर भव्य शौर्य यात्रा की तैयारियां प्रारम्भ की

रतलाम । देवी-देवताओं के श्रीचरणों में आमंत्रण पत्रिका भेंट करने के साथ हिन्दू वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप का ४८२ वां जन्मोत्सव पर्व पर आयोजित राजपैलेस (महलवाड़ा) से दिं. २ जून २०२२ को प्रात: ८ बजे आयोजित होने वाली भव्य शोर्य यात्रा की तैयारियां प्रारम्भ हो गई है ।
उपरोक्त जानकारी देते हुए नरेन्द्रसिंह चौहान ने बताया कि हिन्दू वीर शिरोमणी श्री महाराणा प्रताप का ४८२ वां जन्मोत्सव पर्व के आयोजन की तैयारियों की शुरूआत करते हुए सर्वप्रथम श्री नित्य चिंताहरण गणपति जी, राजराजेश्वरी मां नागणेचा माताजी, राजराजेश्वरी मां पदमावती माताजी, राजराजेश्वरी मां कालिका माता मंदिर, मेहंदीकुई बालाजी मंदिर, श्री जागनाथ महादेव मंदिर पर समिति सदस्यों द्वारा देवी देवताओं के श्री चरणों में निकलने वाली भव्य शौर्य यात्रा का निमंत्रण भेंट कर शौर्य यात्रा में आने वाले विघ्नों को हर कर जन्मोत्सव पर्व को सफल बनाने का आव्हान किया है। आयोजन समिति द्वारा समाजजनों से विनती है कि उक्त आयोजन में अधिक से अधिक संख्या में उपस्थित होकर आयोजन को सफल बनावें ।
इस अवसर पर विशेष रूप से ठा. राजेन्द्रसिंह गोयल, ठा. महेन्द्रसिंह राठौर, ठा. महेन्द्रसिंह सिसौदिया, ठा. सुरेन्द्रसिंह चावड़ा, ठा. नरेन्द्रसिंह सोलंकी, ठा. विरेन्द्रसिंह राठौर, ठा. प्रवीणसिंह हारोड़, कुं. जितेन्द्रसिंह सोलंकी, कु. विरेन्द्रसिंह डोडिया, कु. क्षितिजसिंह खंगारौत्र, कुं. कमलेश सिंह भाटी, कुं. निखलेशसिंह पंवार, ठा. हिमांशुसिंह पंवार, कु. कृष्णासिंह शेखावत, कु. हर्षसिंह पंवार, श्रीमती जयाजी गोयल, श्रीमती किरण गोयल, श्रीमती कमला बारोड सहित बड़ी संख्या में समिति सदस्य उपस्थित थे ।

Play sound