आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा को विधि विधान से अभिषेक पूजन करने के उपरांत स्थापित किया गया

रतलाम । आद्य जगतगुरु शंकराचार्य के जन्मउत्सव के पर्व पर आज रतलाम के स्थानीय दंडी स्वामी मठ दो मुह की बावड़ी पर आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा का विधिवत रूप से अभिषेक वैदिक जाग्रति ज्ञान-विज्ञान पीठ क़े संस्थापक ज्योतिषाचार्य पं.संजयशिवशंकर दवे ने वैदिक मंत्रोच्चार द्वारा किया गया। साथ ही कुछ समय पूर्व निर्माण के दौरान प्रतिमा को कुछ समय के लिए यथा स्थान से हटाया गया था आज आद्य जगद्गुरु शंकराचार्य के जन्मोत्सव के पर्व पर उस प्रतिमा का विधि विधान से अभिषेक पूजन करने के उपरांत यथा स्थान स्थापित किया गया साथ ही दंडी स्वामी मठ पर उपस्थित श्रृंगेरी काशी काम कोठी मठ से जुड़े दंडी स्वामी आत्मानंद जी सरस्वती महाराज का भी विधिवत पूजन किया गया तथा उन्हीं की उपस्थिति में आद्यजगद्गुरु शंकराचार्य की प्रतिमा को स्थापित किया गया। इस मौके पर आत्मानंद जी सरस्वती जी महाराज के द्वारा सभी को शंकराचार्य के जीवन चरित्र से रूबरू कराकर उद्बोधन दिया गया ।
इस अवसर पर पूर्व उपमहापौर सतीश पुरोहित, पर्यावरणविद् डॉ कुशाल सिंह पुरोहित, साहित्यकार लक्ष्मण पाठक, जितेंद्र त्रिवेदी, राजेंद्र दुबे, योगेश वर्मा, युवा अभिभाषक तरुण पुरोहित, हेमंत गुर्जर, दिशा वर्दीचंद गुर्जर, मुकेश गुर्जर, शंकर लाल रतलामी आदि भक्त गण उपस्थित थे।

Play sound