भाजपा का त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यक्रम सैलाना में आयोजित हुआ

सैलाना । भाजपा के सैलाना शिवगढ़ मंडल के अंतर्गत सैलाना के मांगलिक भवन जुनावास पर एक दिवसीय त्रिदेव (बुथ अध्यक्ष बुथ महामंत्री बी एल ए) प्रशिक्षण शिविर आयोजित हुआ । इसमें प्रशिक्षण देने के लिए जिला प्रभारी श्री श्याम सुंदर जी शर्मा प्रशिक्षण प्रभारी पूर्व महापौर रतलाम श्री शैलेन्द्र जी डागा द्वारा सर्वप्रथम पंडित दीनदयाल उपाध्याय जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर कार्यकर्ताओं को प्रशिक्षण दिया गया तथा केंद्र तथा भाजपा की राज्य सरकार की योजनाओं को प्रचार प्रसार जमीनी स्तर तक करना और हर बूथ विजय का मंत्र दिया और कहा कि एक भी ऐसा घर नहीं जिसे शासन की योजना का कोई भी लाभ नहीं मिला हो इसलिए आपको घर घर जाकर जनता को बताना है कि हमारी भाजपा की सरकार ने प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत पक्के घर प्रदान किए हैं ।अन्न उत्सव के अंतर्गत गरीब माताओं बहनों को फ्री में अनाज मिल रहा है । प्रत्येक गांव में सड़क बन गई है। करोड़ों की लागत से तालाबों का भूमि पूजन हो गया है और बहुत से तालाबों का लोकार्पण भी हुआ है गांव गांव घर घर नल से पानी पहुंच रहा है।. इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्री श्याम धाकड़ मंडल प्रभारी श्रीमती सोना शर्मा, जिला आईटी सेल से तन्मय त्रिवेदी ,भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य अनुकूल सोनी, पिछड़ा मोर्चा जिला उपाध्यक्ष किशोर कसेरा,पिछड़ा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष रवि कसेरा,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष देवचन्द्र पाटीदार, महामंत्री सुभाष भाभर ,अजजा मंडल अध्यक्ष दिनेश निनामा ,पूर्व मंडल अध्यक्ष भूपेंद्र जायसवाल, मंडल उपाध्यक्ष पंकज राठौर ,गोविंद देवड़ा,गोपाल जाट ,सुरेन्द्र मेहता ,ललित चंडालिया, प्रहलाद पाटीदार ,सुखबीर चौधरी, नाथूलाल राठौड,सुनील राठौर, वजेसिंह गुर्जर, देशवीर सिंह ,मूनसिंह , नाग भगोरा ,सोनू जाट, भुर जी ,प्रकाश कटारा ,महेश पाटीदार ,वैभव पाटीदार, प्रभु भाभर, छोगालाल पाटीदार,कपिल पाटीदार ,सचिन कहार आदि कार्यकर्ता के साथ बुथ अध्यक्ष बुथ महामंत्री बी एल ए उपस्थित रहे। संचालन भाजपा मंडल महामंत्री अंबिका पाटीदार ने किया आभार रमेश राणा ने माना।

Play sound