जन्मदिन त्रिवेदी परिवार द्वारा गरीबों को मच्छरदानी व नैपकिन का वितरण किया गया

रतलाम । स्व. श्री सुभाष त्रिवेदी के जन्मदिन के उपलक्ष्य में वाघेला ग्रुप के नेतृत्व में त्रिवेदी परिवार व इनके ईष्ट मित्रों द्वारा कॉलेज ग्राउंड के पीछे गरीब परिवारों को उनकी आवश्यकता अनुसार मच्छरदानी व नैपकिन का वितरण किया गया। वाघेला गोसेवा ग्रुप के प्रमुख दिनेश वाघेला द्वारा एक अभियान चलाकर नगर वासियों को हमारी गौरव सनातनी परंपरा की ओर ले जाने का एक अभियान प्रारंभ किया गया है ।जिसमें सनातन धर्मावलंबियों को बच्चों के जन्मदिन पर ऐसे बच्चों के बीच मनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है जो बच्चे सुन नहीं सकते ,जो बच्चे बोल नहीं सकते ,जो बच्चे देख नहीं सकते ।उनके बीच रहकर जन्मदिन मनाने व आवश्यकता अनुसार उन्हें वस्तु है और भेंट करना व पसंदीदा भोजन उन स्कूलों में बना कर खिलाना व परिवार में शादी सालगिरह व पुण्यतिथि पर ऐसे आयोजन बजट अनुसार वृद्धाश्रम व अन्य क्षेत्रों में उनकी पसंद व मौसम के अनुसार भोजन बनाकर उन्हें अपने परिवार के साथ वहां आश्रमों में जाकर खिलाना। नगर व आसपास की गौशालाओं में हरा चारा ,गुड़ की लापसी,खल ,कपासिया, खिलाना परिवार के किसी सदस्य की पुण्यतिथि पर वृद्ध आश्रम में मीठा भोजन कराना इसके लिए उन परिवारों को प्रेरित करना इस कार्य में अभी 2 मई 2022 को स्वर्गीय श्री सुभाष जी त्रिवेदी की प्रथम पुण्यतिथि 6 मई 2022 को स्वर्गीय श्रीमती रश्मि शर्मा की प्रथम पुण्यतिथि स्वर्गीय श्री रमाकांत जी शुक्ला की चौथी पुण्यतिथि वृद्धजनों के पसंदीदा व्यंजन बनाकर खिलाया गया । समिति द्वारा पूरे वर्ष नगर के सभी वृद्धाश्रम जिसमें मुख्य रुप से अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम सिलावट का वास ,ईश प्रेम बस्ती जहां कुष्ठ रोगी परिवार रहते हैं जो धोलावाड़ रोड पर है व काटजू नगर स्थित निर्मला भवन वृद्धाश्रम ,त्रिवेणी प्रांगण स्थित डोंगरे महाराज द्वारा स्थापित अन्न क्षेत्र व वहां के रहने वाले वृद्धजनों को पूरे वर्ष उनकी आवश्यकता अनुसार सामग्री व भोजन कराया जाता है इस कार्य को करने में ज्यादातर परिवार इसलिए नहीं कर पाते की वे भोजन बनाने का सामान कहां से लाएंगे व बनाने वाले को ढूंढना और बनवाना कठिन कार्य है नगर के आसपास की गौशाला जहां चारे की व्यवस्था नहीं है वहां हरे चारे की व्यवस्था कहां से करेंगे वाघेला गौ सेवा ग्रुप द्वारा जो भी परिवार आयोजन करना चाहता है हमारी समिति द्वारा वृद्धाश्रम में भोजन बनाने की व्यवस्था करना नगर के आसपास की गौशालाओं में हरे चारे की व्यवस्था करना हमारी व्यवस्था रहेगी आपको आपकी तारीख को तिथि व बजट अनुसार यह व्यवस्था दी जावेगी। आपको वृद्धाश्रम में आकर भोजन करवाना गौशालाओं में चारा डालना इसी व्यवस्था की गई है। वैशाख माह में कॉलेज ग्राउंड पर जो बच्चे फिटनेस की तैयारी कर रहे हैं उनके लिए आर ओ वाटर की केन की व्यवस्था वाघेला गो सेवा ग्रुप प्रमुख दिनेश वाघेला व यतींद्र जी तिवारी द्वारा प्रारंभ की गई है मच्छर जाली वितरण में श्रीमती आभा त्रिवेदी,संचय त्रिवेदी, दिलीप मेहता, दिनेश वाघेला, कैलाश सोमानी, गोविंद सिंह शेखावत, राजकुमार पंजाबी, राम चंद्र भाटी, जनक नागल, आरके हाड़ा, यतिंद्र तिवारी, रवि पवार ,गोपाल शर्मा, सुनील माली, रमेश पांचाल व अन्य सदस्य इस कार्यक्रम में सम्मिलित रहे।

Play sound