भारत विकास परिषद की नवीन कार्यकारिणी गठित, पदाधिकारियों को दायित्व की शपथ दिलवाई गई

रतलाम। बड़बड़ रोड स्थित व्यास वाटिका पर भारत विकास परिषद की रतलाम शाखा की वर्ष 2022-23 की नवीन कार्यकारिणी का गठन हुआ तथा नवमनोनित पदाधिकारियों का आज दायित्व ग्रहण समारोह संपन्न हुआ । आयोजन में मुख्य अतिथि श्री श्याम शर्मा (नेशनल सेक्रेट्री जनरल) कोटा , शपथ अधिकारी श्री प्रदीप चोपड़ा (प्रांतीय अध्यक्ष 2022 23) एवं विशेष अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी श्री चंदनमल घोटा एवं पूर्व अध्यक्ष राजकुमार पितलिया उपस्थित थे । भारत विकास परिषद के नव गठित 2022-23 कार्यकारिणी में अध्यक्ष गोपाल व्यास, उपाध्यक्ष भगवान डायल वाली एवं सुखमल मालवीय, सचिव दीपक चौरडिया, कोषाध्यक्ष के.सी.जैन, सह सचिव आदर्श राखेचा, मनोनीत किए गए। उक्त कार्यकारिणी निर्विरोध घोषित हुई। वहीं आज शपथ अधिकारी प्रदीप चोपड़ा द्वारा नव गठित कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को शपथ करवाई गई।
कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए सचिव दीपक चौरडिया ने बताया कि रतलाम शाखा सामाजिक सेवा में हमेशा अग्रसर रहा है चाहे वह मानव सेवा हो, गौ सेवा हो या शिक्षा का क्षेत्र हो। परिषद द्वारा प्रमुख रूप से विद्यालयों में गुरु वंदन, छात्र अभिनंदन, सामूहिक राष्ट्रगान, भारत को जानो जैसी कई प्रतियोगिता आयोजित करवाई गई है तथा प्रतिवर्ष चैत्र प्रतिपदा गुड़ी पड़वा पर मेहंदी कुई बालाजी मंदिर के बाहर सात दिवसीय तक प्रात: 5.00 से 7.00 बजे तक नि:शुल्क नीम शर्बत का वितरण किया जाता है तथा आने वाले समय में भारत विकास परिषद रक्तदान शिविर भी आयोजित करेगा । हमारा उद्देश्य है कि भारत को जानो पुस्तकों का जिले के स्कूलों में वितरण किया जाएगा ताकी छात्र भारत को जान सके। इसके पश्चात प्रतियोगिता भी आयोजित करवाई जावेगी ।

Play sound