रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेशाध्यक्ष माननीय श्री विष्णु दत्त शर्मा जी के निर्देशानुसार पूरे जिले में पार्टी ने त्रिदेव प्रशिक्षण कार्यशाला का आयोजन विभिन्न तारीखों में सम्पन्न किया ।इसी के तहत रतलाम नगर के डॉक्टर भीमराव अंबेडकर मंडल की कार्यशाला 80 फीट रोड़ स्थित वैशाली गार्डन में शहर विधायक माननीय श्री चेतन्य काश्यप जी तथा भाजपा जिला प्रभारी माननीय श्री श्याम सुंदर शर्मा जी के मुख्य आतिथ्य में दो सत्रों में सम्पन्न हुई ।
उक्त जानकारी देते हुए जिला भाजपा मीडिया प्रभारी अरुण राव ने बताया कि कार्यशाला में उपस्थित पार्टी के मंडल में निवासरत जिला पदाधिकारी , मंडल पदाधिकारी , बूथ अध्यक्ष , महामंत्री , बी.एल.ए सहित पार्टी कार्यकर्ताओं को विधायक श्री चेतन्य काश्यप जी , श्री श्याम सुंदर जी शर्मा, सहित कार्यशाला के प्रभारी श्री देवेंद्र शर्मा तथा पार्टी की आई.टी. सेल के संभागीय प्रभारी श्री सोमेश पालीवाल ने संबोधित करते हुए कार्यकर्ताओ को प्रशिक्षण प्रदान किया तथा सोशल मीडिया के उपयोग और उसकी महत्ता के बारे में विस्तार से चर्चा की । इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष सोना शर्मा तथा मंडल प्रभारी श्री विनोद यादव भी मंचासीन रहे ।
श्री यादव ने मंचासीन अतिथियों का स्वागत किया । प्रारम्भ में अतिथियों ने डॉक्टर श्यामाप्रसाद मुखर्जी तथा पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्प अर्पित किए ।
संचालन मंडल महामंत्री श्री लोकेश जायसवाल तथा आभार मंडल उपाध्यक्ष श्री मति पूजा शर्मा ने व्यक्त किया ।