जिस घर में नारी को सम्मान दिया जाता है देवता का वहां निवास होता है- संत कमलमुनि कमलेश

निंबाहेड़ा श्री राम सेवा संस्थान गोशाला 8 मई 2022 । निर्दोष मासूम अजन्मी संतान को मौत के घाट उतार कर अपराध कर रहे हैं उक्त विचार राष्ट्र संत कमलमुनि कमलेश ने मातृत्व दिवस पर संबोधित करते कहा कि कोख को कत्लखानेमें परिवर्तन करने वाली नराधम राक्षस से कम नहीं है।
उन्होंने कहा कि भ्रूण हत्या मातृत्व के समान है गौ हत्या से भी भ्रूण हत्या अनंत गुना पापका काम है । मुनि कमलेश ने कहा कि लड़की नहीं तो बहू कहां से लाओगे आज मातृशक्ति ने विश्व में नए कीर्तिमान स्थापित किए हैं अपने बलबूते पर।
राष्ट्रसंत ने बताया कि जिस घर में नारी को सम्मान दिया जाता है देवता का वहां निवास होता है। भ्रूण हत्या करना साक्षात दुर्गा लक्ष्मी और सरस्वती की हत्या करने के समान है।
जैन संत ने कहा कि 1000 पुरुष के पीछे 850 लड़कियों का होना कल आने वाले समय में लड़कियों का आयात ना करना पड़े अंत में कहा कि सभी धर्म आचार्यों को मिलकर इस कलंक को मिटाने के लिए वैचारिक क्रांति का शंखनाद जनता के बीच करना होगा अरिहंत मुनि घनश्याम मुनि ने विचार व्यक्त किए गौतम मुनि ने मंगलाचरण किया जैन दिवाकर महिला मंडल बहु मंडल जैन दिवाकर कमल गो सेवा महिला समिति ने संकल्प लिया ऐसा करने वालों का बहिष्कार किया जाएगा।

Play sound