महाड़ नगर के इतिहास में सर्वप्रथम बार श्री राजेंद्र श्री गुरुपद महापूजन का भव्य दिव्य आयोजन पू.मुनिश्री रजतचंद्र विजयजी म.सा.पावन निश्रा में हुआ आयोजित

महाड़। श्री वासुपूज्य दादा की छत्रछाया में मोहनखेड़ा के राजा दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराजा साहेब का संगीतमय श्री राजेंद्रसूरी गुरुपद महापूजन धूमधाम से पढ़ाया गया । परम पूज्य परोपकार सम्राट मोहनखेड़ा तीर्थविकास प्रेरक गुरुदेव श्री ऋषभचंद्र सूरीश्वरजी महाराजा साहेब के शिष्य प्रवचनदक्ष मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी महाराज साहेब , तपस्वीरत्न मुनिराज श्री जनकचंद्र विजयजी म.सा.की प्रभावशाली पावन निश्रा में प्रातः 8:30 बजे इस महापूजन का प्रारंभ किया गया जो दोपहर में 2:00 बजे तक श्रद्धालुओं से खचाखच भरे माहौल में चलता रहा । इस महापूजन का लाभ महाड़ जैन श्रीसंघ को प्राप्त हुआ । पूजा में गुरुदेव राजेंद्रसूरीजी महाराजा के जीवन दर्शन का वर्णन किया गया। आज परम पूज्य गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराजा साहेब का दीक्षा एवं आचार्य पदवी दिवस था, शुभ मंगलमय दिन होने से गुरुदेव के चित्र पर माल्यार्पण किया गया । जल चंदन आदि अष्टप्रकारी पूजन को भक्ति भाव के साथ पढ़ाया गया । पूजा के अंत में दादा गुरुदेव श्रीमद्विजय राजेंद्र सूरीश्वरजी महाराज साहेब की 108 दीपक से महाआरती का आयोजन किया गया ,जिसका लाभ एकावन हजार की राशि में छोगमलजी प्रवीण कुमारजी राजूभाई ओसवाल परिवार जोगापुरा वालो को प्राप्त हुआ। पूजा के अंत में सकल श्रीसंघ का स्वामीवात्सल्य भी इसी परिवार द्वारा किया गया। इस अवसर पर वाई मानगांव दापोली आदि श्री संघ के सदस्य भी शामिल हुए । गुरुदेवश्री की गुरु प्रसादी के रूप में सभी को अंत में धागा वितरण किया गया। गुरु भगवन के हाथ से अभिमंत्रीत धागा जिसका लाभ प्रवीण कुमार हीरालालजी को प्राप्त हुआ। अद्भुत अलौकिक संगीत भक्तिमय महापूजन में लोग झूमते रहे।
संपूर्ण पूजन का संचालन मुनि श्री द्वारा किया गया। विधि विधान के लिए कांतिभाई मोरखिया मुंबई एवं संगीत पार्टी पधारी थी। आगामी वैशाख सुदी 14 Sunday दिनांक 15 मई 2022 को प्रवचनकार मुनिराज श्री रजतचन्द्र विजयजी महाराज साहेब के संयम जीवन के 27 वर्ष प्रवेश पर दो दिवसीय जिनेंद्र भक्ति महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है।

Play sound