श्री पार्श्व जिनालय एवं कुशलसुरि श्री दादावाड़ी का भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव संपन्न

जावरा (अभय सुराणा) । श्री पार्श्व जिनालय एवं कुशलसुरि श्री दादावाड़ी का भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव पूज्य गुरुदेव परम पूज्य शासन प्रभावक खतरगच्छाचार्य श्री जिन पियुषसागर सुरिश्वर जी महाराज साहब एवं आदि ठाणा की पावन निश्रा में संपन्न हुआ ।  
परम पुज्य प्रखर व्याख्यात्री श्री चंदनबाला श्री जी महाराज साहब एवं आदि ठाणा ने बताया हमें बहुत खुशी के है कि जिनालय एवं सुरि दादावाड़ी की पावन प्रेरणादात्री प.पूज्य विचक्षण ज्योति, प्रज्ञा भारती, महामांगलिक पदात्री,प्रवर्तिनी महोदया श्री चंद्रप्रभा श्री जी म.सा. का बरसो पुराना सपना साकार हुआ है।
युवक महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता निलेश कुमार सुराना ने गुरु भगवन्तो से और कल्याण मित्रों से युवक महासंघ के एजेंडो के बारे में विस्तार से चर्चा की। सुराना ने बताया की युवक महासंघ के अंतर्राष्ट्रीय चेयरमैन श्री सुनील सिंघी जी के मार्गदर्शन में युवक महासंघ पुरे भारत में सबसे बड़ा जैन संगठन बनने जा रहा है। युवक महासंघ मध्यप्रदेश इकाई  के प्रदेश अध्यक्ष श्री अनिल देसेड़ा जी के नेतृत्व में प्रदेश में युवक महासंघ की शाखाओं का तेजी से विस्तार हो रहा है ।
अंजनशलाका महोत्सव में सुप्रसिद्ध जैन भजन सिंगर श्रीमती प्रियंका जैन सुराना ने शानदार भजनों से  प्रभु भक्ति कर समा बांधा। जिनशासन प्रेमियों ने प्रभु भक्ति का आनंद लिया ।
श्री पार्श्व कुशलसुरि मंदिर- दादावाड़ी  प्रतिष्ठा महोत्सव समिति ने युवक महासंघ के प्रदेश प्रवक्ता निलेश सुराणा और सुप्रसिद्ध जैन भजन सिंगर प्रियंका सुराणा का बहूमान किया।  
निलेश सुराना ने कहा की भव्य अंजनशलाका प्रतिष्ठा महोत्सव में और माँ बगलामुखी सिद्ध पीठ, नलखेड़ा के दर्शन कर हम धन्य हो गये । श्री पार्श्व कुशल सुरि मंदिर दादावाड़ी ट्रस्ट मंडल,युवक महासंघ के परामर्शदाता श्री दिलीप जी सकलेचा एवं मेरे कल्याण मित्र श्री रितेश जैन,श्री प्रशांत सकलेचा,श्री पवन वेदया,श्री राजेश जैन का आभार प्रकट करता हूँ एवं जहाँ भी युवक महासंघ की जरूरत पड़े आप  तुरंत सुचना देवें हम जिनशासन की सेवा में हाजिर हो जावेगें।

Play sound