वैशाख की तपती दोपहरी में राहत का एक प्रयास वरिष्ठ संघ द्वारा

जावरा (अभय सुराणा ) । दिन प्रतिदिन नगर में टेंपरेचर बढ़ता जा रहा है आज 43 डिग्री तापमान में लोग गर्मी से बेहाल हो रहे हैं और विशेषकर बसों में सफर करने वालों की हालत तो और ज्यादा खराब है यह सब देखते हुए, आमजन को राहत देने के लिए श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति ने एक अभिनव कार्यक्रम आयोजित किया बस स्टैंड पर सेवा समिति की टीम ने के अपने हाथों में हाथ के पंखे लेकर विभिन्न बसों में यात्रा कर रहे उन यात्रियों को दे रहे थे एवं इसके साथ ही परिसर में जो भी यात्रीगण बैठे थे एवं जिन्हें आवश्यकता थी और जो आ रहे थे उन्हें आज 500 से अधिक पंखों का वितरण अनमोल एजेंसी के अनमोल सुराणा के सौजन्य से हाथ के पंखों का वितरण किया गया। और भविष्य में भी हम इन पंखों का वितरण करेंगे यह विचार श्री श्वेतांबर जैन वरिष्ठ सेवा समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा एवं नवाचार प्रकल्प के संयोजक सुरेश मेहता ने कही। आज इस कार्यक्रम में सेवा देने वालों में प्रमुख रूप से आनंदीलाल संघवी सुरेंद्र पोखरना पुखराज पटवा अभय सुराणा सुरेश मेहता मदन सिंह चोरड़िया अनिल चोपड़ा नेमीचंद जैन राजकुमार हरण शिखर जैन आदि की सक्रिय भूमिका रही। आधार संस्था के सचिव पुखराज पटवा ने माना। आज इस सेवा गतिविधि में पत्रकार नाहरु भाई एवं कीर्ति वर्रा की भूमिका सराहनीय रही।उक्त जानकारी प्रसंग प्रभारी श्री मदन सिंह चोरड़िया ने दी।इस कार्यक्रम के पश्चात विवाह वर्षगांठ समिति के चेयरमैन अनिल चोपड़ा के नेतृत्व में वरिष्ठ सदस्य समाजसेवी श्री सुरेश आशा देवी सकलेचा को उनके निवास पर जाकर विवाह वर्षगांठ की बधाई देकर संस्था की ओर से बधाई पत्र प्रदान किया गया।श्री सकलेचा ने इस अवसर पर संस्था की सेवा गतिविधियों में सहयोग राशि प्रदान की बधाई देने वालों में उपरोक्त सभी सदस्यों के साथ प्रकाश छाजेड़ वविजय पामेचा भी उपस्थित थे।

Play sound