आंगनवाड़ियों में मनाया लाड़ली लक्ष्मी उत्सव, बालिकाओं के किया स्वास्थ्य परीक्षण

रतलाम। शहर की आंगनवाड़ियों में लाडली लक्ष्मी उत्सव मनाते हुए बालिकाओं के स्वास्थ्य परीक्षण किया जा रहा है। साथ ही कई प्रतियोगिताएं भी रख कर बालिकाओं के जन्मदिन भी मनाया जा रहा है।सेक्टर क्रमांक 3 गणेश नगर के आंगनबाड़ी केंद्र पर पर्यवेक्षक उषा लिम्बोदिया के मार्गदर्शन में स्वास्थ्य परीक्षण एवं लाड़ली लक्ष्मी जन्मदिन मनाया गया तथा रांगोली प्रतियोगिता रखी गई। किशोरी बालिकाओं ने भाग लिया। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता आरती जारवाल, अनिता सोनी, प्रेमकुंवर सिसोदिया, ब्रजकुंवर राठौर, इंदुबाला गौड़, कुसुम वर्मा, अनिता जोशी एवं सहायिका सहित क्षेत्र की महिलाएं उपस्थित रही। वार्ड क्रमांक 15 गणेश नगर सेक्टर क्रमांक 3 आंगनबाड़ी केंद्र सुभाषनगर में पर्यवेक्षक ऊषालिम्बोदिया की उपस्थिति में लाड़ली लक्ष्मी उत्सव मनाया गया। लड़कियों को तिलक लगाकार पुष्प माला पहनाकर स्वागत किया। खेलकूद, चित्रकला, स्लोगन प्रतियोगिता रखी गई। सुपरवाईजर द्वारा पोषण मटके के बारे में विस्तार से जानकारी दी। इस दौरान आंगनवाड़ी कार्यकर्ता बसंती जिनवाल, अरुणा शर्मा, तारा राठौर, हेमलता शर्मा, किरण मेहता, ज्योति कवाड़िया, शहनाज खान, अफरोज खान एवं सभी सहायिका उपस्थित रही। वार्ड क्रमांक 14 सेक्टर क्रमांक गणेश नगर सेक्टर क्रमांक 3 आंगनबाड़ी केंद्र काटजू नगर, क्रिश्चयन कॉलोनी, बीमा अस्पताल, इंद्रा नगर, वरदान नगर केंद्र पर भी लाड़ली लक्ष्मी कार्यक्रम मनाया गया। बालिकाओं को शासकीय विभागों का भ्रमण कराया गया। आंनगबाड़ी कार्यकर्ता सुनीता चौहान, चेतना बरमेचा, प्रतिभा जैन, चंदा चौहान एवं वार्ड क्रमांक 4 की कार्यकर्ता लक्ष्मी परमार, बरखा धारु, ममता कैथवास, अर्चना व्यास आदि मौजूद रही।

Play sound