राष्ट्रसंत का शहर में मंगल प्रवेश बुधवार को जीवन को कैसे स्वर्ग बनाएं पर होंगे प्रवचन एवं सत्संग


रतलाम, 10 मई। राष्ट्रसंत श्री ललितप्रभ सागर जी महाराज एवं डॉ. मुनि श्री शांतिप्रिय सागर जी महाराज का शहर में मंगल प्रवेश बुधवार को होगा। वे सुबह 7:30 बजे श्री बाबा साहेब जैन मंदिर पानी की टंकी के सामने पहुंचेंगे जहां से त्रिपोलिया गेट स्थित फुल कंवर बाई उपाश्रय में प्रवेश करेंगे जहां उनकी नगरवासियों के द्वारा अगवानी की जाएगी। वहां संतप्रवर श्रद्धालुओं को जीवन में सुख, शांति, समृद्धि में अभिवृद्धि के लिए मंगल पाठ प्रदान करेंगे और मंगल आशीर्वाद देंगे।
श्री संघ के अध्यक्ष मनसुख चोपड़ा और सचिव जितेंद्र चोपड़ा ने बताया कि राष्ट्रसंत बुधवार को रात्रि 8:00 से 10:00 तक नगर निगम के पास स्थित महलवाडा में जीवन को कैसे स्वर्ग बनाए विषय पर आम जनता को संबोधित करेंगे। महलवाडा में आयोजित जीने की कला पर तीन दिवसीय प्रवचनमाला की तैयारियां बड़े स्तर पर की जा रही है। हजारों लोग एक साथ लाभ ले सकें इस हेतु कार्यवाही को अंजाम दिया जा रहा है।

Play sound