दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप “गोल्ड” ने मनाया मातृ दिवस 

रतलाम । दिगम्बर जैन सोशल ग्रुप “गोल्ड” ने अग्रसेन वाटिका में ग्रुप सदस्यों के साथ मातृ दिवस मनाया।इस अवसर पर बच्चों ने अपनी माताओं के साथ मिलकर प्रस्तुति दी ,रैंप वॉक किया व ग्रुप द्वारा कई मनोरंजक गेम सभी सदस्यों को खेले गये। मातृ दिवस की प्रतियोगिता में खुशबू पाटनी, मेघा गांधी, प्रिन्सी रंजना गर्ग विजेता रहे। ग्रुप द्वारा 100 से अधिक पुरुस्कारों का वितरण किया गया कार्यक्रम में  अध्यक्ष अर्पण निविता गंगवाल ,सचिव कीर्ति मेघना बड़जात्या, प्रभात स्वाति दोसी,संजय प्रीति गोधा, पीयूष गर्ग, दीपेश गड़िया,स्वप्निल गंगवाल, भरत श्वेता पाटनी, मीनल जैन,अंकुर गोधा, मनोज अग्रवाल, विकास जैन,अंशुल पाटनी आदि सदस्य उपस्थित रहे। यह जानकारी ग्रुप अध्यक्ष द्वारा दी गई।

Play sound