कांग्रेस नही चाहती कि स्थानीय निकाय चुनाव हो – श्री गुर्जर

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष श्री बंशीलाल जी गुर्जर ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि कांग्रेस स्थानीय निकाय चुनाव मे अपनी संभावित हार के डर से चुनाव टालने के लिए लगातार षडय़ंत्र कर रही है।
रतलाम मे पत्रकारों से चर्चा करते हुए श्री गुर्जर ने कहा कि अगर स्थानीय निकाय चुनाव मे पिछड़ा वर्ग आरक्षण से वंचित होता है तो इसका समुचा दोष कांग्रेस पर जायेगा।
श्री गुर्जर ने भाजपा द्वारा आयोजित पत्रकारवार्ता मे कहा कि नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव बिना ओबीसी आरक्षण करने के सम्बंध में सुप्रीम कोर्ट के फैसले पर सरकार पारित आदेश में संशोधन का आवेदन दायर करके पुन: अदालत से आग्रह करेगी कि मध्यप्रदेश में ओबीसी आरक्षण के साथ ही पंचायत एवं स्थानीय निकाय चुनाव सम्पन्न हो।
बिना ओबीसी आरक्षण के नगरीय निकाय एवं पंचायत चुनाव कराए जाने की वर्तमान परिस्थिति कांग्रेस के कारण निर्मित हुई है। मध्यप्रदेश में तो २७ प्रतिशत ओबीसी आरक्षण के साथ पंचायत चुनाव प्रक्रिया चल ही रही थी एवं सरकार द्वारा इसके अन्तर्गत वार्ड परिसिमन वार्डो का आरक्षणम महापौर तथा अध्यक्ष का आरक्षण, मतदाता सूची तैयार करना आदि समस्त तैयार कर ली गई थी। यहां तक की ओबीसी एवं अन्य उम्मीदवारों द्वारा नामांकन भी दाखिल कर दिया गया था। किन्तु कांग्रेस इसके विरूद्ध हाई कोर्ट और सुप्रीम कोर्ट गई, जिससे होने वाले चुनाव प्रभावित हुए एवं व्यवधान उत्पन्न हुआ ।
कांग्रेस न अपने याचिकाकर्ता मनमोहन नागर, जया ठाकुर व सैयद जाफर के माध्यम से कोर्ट में प्रकरण दाखिल किया गया । इस तरह न्यायायीन प्रक्रिया में उलझानगर ओबीसी हितों को कुचलनेका काम कांग्रेस द्वारा किया गया है।
इस अवसर पर शहर विधायक मा.श्री चेतन्य काश्यप जी, भाजपा जिलाध्यक्ष श्री राजेन्द्र सिंह जी लुनेरा, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य द्वय श्री अशोक पोरवाल जी, श्री निमिष जी व्यास, रतलाम शहर के मंडल अध्यक्ष द्वय श्री मयूर जी पुरोहित, श्री कृष्ण कुमार जी सोनी एवं मंडल प्रभारी श्री विनोद यादव भी उपस्थित थे।
पत्रकार वार्ता का संचालन जिला मीडिया प्रभारी श्री अरुण राव ने किया। अन्त मे श्री गुर्जर ने पत्रकार बंधुओं द्वारा पूछे गए सवालों के उत्तर भी दियें।