श्रीमद् भागवत ज्ञान महायज्ञ हेतु भूमि पूजन संपन्न

रतलाम । ब्रह्मलीन 1008 स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की 31 वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 19 मई से 26 मई तक श्री अखंड ज्ञान आश्रम सैलाना बस स्टैंड रतलाम पर दोपहर 3:00 बजे से प्रसिद्ध कथा व्यास अनंत श्री विभूषित महामंडलेश्वर स्वामी श्री चिदम्बरानन्द सरस्वती महाराज की संगीतमय भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन किया जा रहा है ।
यह आयोजन चित्रकूट पीठाधीश्वर आचार्य महामंडलेश्वर श्री स्वामी दिव्यानंद जी महाराज, प. पू. श्री श्री महामंडलेश्वर स्वामी श्री स्वरूपानंद जी महाराज की अध्यक्षता में एवं स्वामी श्री देव स्वरूप जी के संचालन में किया जा रहा है।
श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ के पंडाल हेतु आज शाम 5 बजे आश्रम पर स्थल का भूमि पूजन किया गया । भूमि पूजन के मुख्य जजमान श्रीमती मीना बाई बंसीलाल अग्रवाल थे। इस अवसर पर पंडित श्री संजय मिश्रा एवं पंडित श्री संजय दुबे द्वारा मंत्रोच्चार से भूमि पूजन करवाया गया ।
इस अवसर पर मंदिर समिति के श्री रतन लाल जी ठेकेदार, अनोखी लाल दुबे, सतीश झमर, श्री सुजान स्वामी मोहनलाल भट्ट ,मनोहर पोरवाल, संतोष जाट, निमिष व्यास, जनक नांगल, कैलाश जाट ,महेंद्र सिंह सिसोदिया, मनोज बोराना सहित अनेकों भक्तजन उपस्थित रहे।
इस अवसर पर स्वामी श्री देव स्वरूप जी आमंत्रण पत्र का विमोचन कर शहर की समस्त जनता से आग्रह किया है कि 19 मई से 26 मई तक होने वाली श्री संगीतमय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ गंगा में अधिक से अधिक संख्या में पधार कर धर्म लाभ प्राप्त करें साथ ही दिनांक 26 मई को स्वामी श्री ज्ञानानंद जी महाराज की पुण्यतिथि पर भंडारे का आयोजन रखा गया है जिसमें आप सब प्रसादी हेतु उपस्थित हो गए।

Play sound