भगवान श्री नृसिंह जयंती शनिवार को मनाई जाएगी

रतलाम । प्रति वर्ष अनुसार इस वर्ष भी श्री गोपाल जी का बड़ा मंदिर न्यास द्वारा भगवान श्री नृसिंह जयंती बड़े धूमधाम से गौशाला रोड स्थित नृसिंह मंदिर पर शनिवार 14 मई को मनाई जाएगी।
शनिवार 14 मई को हिरण्यकश्यप के पुतले का वध शाम 6:00 बजे तो तोपखाना चौराहे पर किया जाएगा । तत्पश्चात भगवान नरसिंह जी की आरती और प्रसाद वितरण किया जावेगा । न्यास अध्यक्ष मनोहर पोरवाल, सचिव महेश व्यास, ट्रस्टी लक्ष्मीनारायण अग्रवाल, ताराचंद पालीवाल, किशोर मित्तल, गोपाल मंत्री, सुरेश अग्रवाल, सोनू व्यास, सत्यनारायण पोरवाल आदि ने धर्म प्रेमी जनता से उपरोक्त कार्यक्रम में उपस्थित रहने का अनुरोध किया है।

Play sound