औद्योगिक एवं आवासीय विकास की वित्तीय आवश्यकताओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा एवं कोरपोरेट फायनेंशियल सर्विसेस कटिबद्ध है

रतलाम । दिनांक 13.05.2022 विकास की ओर अग्रसर रतलाम नगर एवं आस पड़ोस के क्षेत्रों की भविष्य में होने वाली औद्योगिक एवं आवासीय विकास की वित्तीय आवश्यकताओं के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा एवं कोरपोरेट फायनेंशियल सर्विसेस कटिबद्ध है । उक्त विचार रतलाम में गुरुवार दिनांक 12.05.2022 को आयोजित बिल्डर, कान्ट्रेक्टर एवं ब्रोकर्स मीटिंग में उप क्षेत्रीय प्रबंधक बैंक ऑफ बड़ौदा के श्री अम्बर जोशी ने व्यक्त किये । श्री जोशी ने कहा कि रतलाम नगर म.प्र . में सबसे तेज गति से विकसित होन वाला टियर 2 नगरो में अंग्रेणी है , भविष्य में इस नगर की प्रचुर क्षमताओं को चहुंऔर व्यवसायिक , आवासीय एवं अन्य वित्तीय सेवाओं का लाभ देने के लिए बैंक ऑफ बड़ौदा की योजनाऐं नागरिकों को व्यापक लाभ पहुंचाऐगी । कारपोरेट फाईनेशियल सर्विसेस के मैनेजिंग डायरेक्टर श्री जॉसफ फर्नाडिस ने उपस्थित जनो को बताया कि उनकी कंपनी के द्वारा देश के अंग्रेणी 108 बैंको एवं एन.बी.एफ.सी. के साथ समस्त वित्तीय सुविधाओं का लाभ हर एक व्यक्ति को देने के लिए प्रतिबद्ध है । जो नगर एवं समाज के उत्थान के लिए वर्षो से मेहनत कर रहें है । जिला प्रोपट्री ब्रोकर्स एसोसिएशन से राकेश पिपाड़ा एवं प्रमुख कॉलोनाईजर रमेश पिपाड़ा , ध्रुव चोपड़ा , कटारिया ग्रुप से विशाल शर्मा ने नगर के सभी कॉलोनाईजर , बिल्डर्स एवं ब्रोकर्स को आवासीय एवं व्यवसायिक ऋण के जरिये मिलने वाली सुविधाओं का लाभ कार्पोरेट फायनेशियल सर्विसेस एवं बैंक ऑफ बड़ौदा से लेने के लिए प्रेरित किया । निरंतर …… 2 / इस अवसर पर बैंक ऑफ बड़ौदा के श्री साकेत मुरलिया , आशीष तिवारी , अर्पित सकलेचा , पंकज सूर्यवंशी द्वारा बैंक ऑफ बड़ौदा की विभिन्न योजनाओं जैसे कि गृह ऋण , मॉडगेज ऋण , कार ऋण एवं अन्य प्रकार के व्यवसायिक ऋण की जानकारी प्रदान की गई एवं उपस्थितजनो की जिज्ञासा का उचित परामर्श प्रदान किया । उद्बोदन के पूर्व श्री फर्नाडिस द्वारा उपस्थित सभी अतिथियों का स्वागत पुष्णुच्छ से किया , कार्यक्रम का संचालन श्री मोहम्मद सलीम खोकर के द्वारा किया गया एवं आभार हेमन्त कोठारी ने व्यक्त किया ।

Play sound