जावरा (अभय सुराणा) । स्वर्गीय श्री डां.आनन्दीलालजी कोठारी की पुण्यतिथि के अवसर पर आंगनवाड़ी केन्द्र क्र. 47 इकबाल गंज पर बच्चों को फल एवं साफ्ट ड्रिंक प्रदान किये गये। इस अवसर पर अटल ग्राम विकास सामाजिक संगठन के संस्थापक अभय कोठारी, श्रेयांस कोठारी ,भाजपा नगर महामंत्री सोनू यादव, पूर्व पार्षद बाबूलाल निम्बे , घनश्याम यादव ,रमेश यादव , आंगनवाड़ी कार्यकर्ता रेखा चौहान, ए.एन. एम. शर्मा सिस्टर,आशा कार्यकर्ता स्नेहलता, आंगनवाड़ी सहायिका सावित्री उपस्थित थे।