जावरा (अभय सुराणा ) । सृजन एवं विकासशील राष्ट्र के निर्माण में कर्मचारियों की महती भूमिका सिद्ध हो रही है कोरोनो जैसे विकट काल मे शा कर्मचारियों की भूमिका की सभी ने खुले मन से प्रसंशा की है अब सरकार को चाहिए कर्मचारियों के वित्तीय हितों को संरक्षण दे।
उक्त विचार श्री पुरोहित ने असावती /गोंदी सेक्टर के कर्मचारियों द्वारा आयोजित गोंदी धर्मसी में राज्य कर्मचारी संघ के तहसील अध्यक्ष निर्विरोध निर्वाचित होने पर अपने सम्मान समारोह के प्रत्योत्तर में कहे।श्री पुरोहित ने कहा कि वर्तमान में कर्मचारियों को अपने भविष्य को लेकर पुरानी पेंशन बहाल की चिंता है जिससे के लिए राज्य कर्मचारी संघ कटिबध्द है।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे जनशिक्षक श्री सादिक मोहमद खान ने कहा की श्री पुरोहित कर्मचारियों की समस्याओं के समाधान हेतु सदैव तत्पर रहते है ,जावरा तहसील ही भी संपूर्ण रतलाम जिला श्री पुरोहित के नेतृत्व में विश्वास रखता है । स्वागत भाषण एवम संस्थागत जनकारी श्री विनोद राठौर ने दी।अतिथियों का स्वागत मांगीलाल डांगी (भड़का) ,बाबूलाल परमार (मांडवी),रामप्रसाद मालवीय (तरासिया), रतनलाल रायकवार (मरमिया),श्रीमती जशोदा सुनार्थी( बोरवानी), श्रीमती दुर्गा शिकारी (गोंदी धरमसी),दिनेश सोनी,घनश्याम अस्तोलिया ,नेमीचंद पोरवाल ,श्याम लाल पोरवाल (असावती),महेश शर्मा (अकोली),भूरालाल देवड़ा (रफूखेड़ी),दिनेश पोरवाल (कुम्हारी),मनोहर शर्मा (मांडवी), जगदीश चौहान (मर्मिया ),जगदीश टेलर (मेहंदी),मनोहर दास बैरागी पिपलियासीर),सहित सेक्टर के कई कर्मचारी साथियों ने किया कार्यक्रम का संचालन नंदकिशोर पाटीदार व आभार रामप्रसाद मालवीय ने माना।