सार्वजनिक तौर पर मीडिया कर्मी की तोहीन कर क्या दर्शाना चाहता है नगर निगम!
निलेश बाफना की रिपोर्ट
रतलाम (निलेश बाफना)। जैसा कि अभी कुछ दिन पूर्व उच्चतम न्यायालय के आदेश के बाद मध्यप्रदेश में नगर पालिक निगम, पंचायत एवं नगरपालिका के चुनाव की स्थिति स्पष्ट हो गई है उसके बाद सभी राजनीतिक दल अपने-अपने क्षेत्र में सक्रिय हो गए हैं ताकि वह आने वाले चुनाव में अपनी ताल ठोक सकें। मगर शायद रतलाम की भाजपा को अभी यह स्थिति स्पष्ट नहीं हुई की शीघ्र ही चुनाव आने वाले हैं ? वर्तमान समय में आम जनता के साथ नगर निगम के कर्मचारियों द्वारा किस तरह व्यवहार किया जा रहा हैं उस पर संज्ञान लेकर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए। जैसा की आज त्रिपोलिया गेट क्षेत्र में नगर पालिक निगम की फाइन स्पोर्ट टीम एवं कर्मचारी अतिक्रमण हटाने के नाम पर पहुंचे एवं दादागिरी के साथ अतिक्रमण के नाम पर स्थानीय व्यापारी एवं ठेला गाड़ी वाले का हटवा रहे थे उसी समय वही के स्थानीय निवासी पत्रकार साथी दीपक चौरडिय़ा पहुंचे उनके साथ भी निगम कर्मियों ने दुव्र्यवहार किया एवं दादागिरी के साथ अतिक्रमण हटाया। जनचर्चा है कि जब निगम कर्मचारियों द्वारा पत्रकार के साथ खुलेआम दुव्र्यवहार कर सकते है तो यह आम जनता के साथ क्या करतें होगे ? अब देखना यह है कि अगर ऐसे ही निगम कर्मी आम जनता के साथ अतिक्रमण के नाम पर ऐसे ही दुर्व्यवहार करता रहेगा तो आने वाले नगर पालिका चुनाव में कहीं भाजपा के लिए यह कदम कहीं भारी ना पड़ जाए। इसके लिए तत्कालीन जनप्रतिनिधियों को संज्ञान लेते हुए जो दुव्र्यवहार कर रहे हैं उन निगम कर्मी के खिलाफ तत्काल एक्शन लेते हुए नियमानुसार कार्यवाही करना चाहिए । जल प्रदाय को लेकर अभी विगत दिनों प्रशासन एवं विधायक महोदय ने मामला संज्ञान में लेते हुए तत्काल सहायक यंत्री को अपने पद से हटाया ताकि आम जनता को जलप्रदाय को लेकर हो रही परेशानियों से निजात मिल सके । जनचर्चा है कि फाईन स्पोर्ट टीम द्वारा आए दिन कहीं ना कहीं चालानी कार्यवाही को लेकर विवादों में रहती है और अगर यह ऐसे ही स्पोर्ट फाइन टीम भी आम जनता के साथ दादागिरीपूर्वक दुव्र्यवहार करती रही तो आम जनता में सरकार के खिलाफ नाराजगी बढ़ सकती है जिसकी वजह से आने वाले चुनाव में सत्तापक्ष को नुकसान हो सकता है। अत: जनहित में पत्रकार एवं आमजन से बदमिजी व दुव्र्यवहार करने वाले कर्मचारियों के विरूद्ध जनप्रतिनिधि एवं प्रशासन को संज्ञान लेना चाहिए ।