
कोडरमा। श्री दिगंबर जैन समाज झूमरी तेलिया के सानिध्य में श्री दिगंबर जैन दोनों मंदिर जी मे देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान का गर्भ कल्याणक महोत्सव बहुत ही धूमधाम से मनाया गया।
जिसमें सर्वप्रथम देवाधिदेव 1008 श्री धर्म नाथ भगवान की प्रतिमा को मस्तक पर लेकर वेदी की प्रतीक्षना देकर पांडुक शिला पर विराजमान किया ।पश्चात रजत कलशों से भगवान का अभिषेक किया गया इसी के साथ विश्व शांति महामंत्र के साथ शांति धारा बिनोद अजमेरा,अनिल जैन बड़जात्या के द्वारा की गई उसके पश्चात देवाधिदेव 1008 धर्मनाथ भगवान के चरणों में सभी भक्तों के द्वारा अर्घ चढ़ाया गया उसके बाद सभी भक्तों द्वारा पूजन अर्चना की गई देवाधिदेव 1008 श्री भगवान के गर्भ कल्याणक उत्तर प्रदेश के रत्नपुरी में आज से कई हजार वक्त शुरू हुआ था तब से सभी भक्त इसे कल्याणक के रूप में मनाते है इस अवसर पर समाज के पदाधिकारी के साथ समाज के कई गण्यमान्य भक्त उपस्थित थे विशेष रूप से सभी भक्त शामिल हुवे कोडरमा जैन मीडिया प्रभारी नवीन जैन ,राज कुमार जैन अजमेरा ने दी