मैं वरिष्ठ संघ की सेवा गतिविधियों से अभिभूत हूं*- श्री संघवी

जावरा (अभय सुराणा) । जावरा की माटी में जन्मे और इंजीनियरिंग के क्षेत्र में अनेकों उपलब्धियां प्राप्त करने वाले श्री जैन श्वेतांबर वरिष्ठ सेवा समिति के शिक्षा एवं साधर्मी गतिविधियों के सहयोगी बाबू संपतराज संघवी मुंबई के जावरा आगमन पर संस्था के सदस्यों द्वारा श्री पटवा के निवास स्थल पर एक गरिमामय समारोह में शाल ओढ़ाकर पगड़ी पहनाकर श्रीफल भेंट कर सम्मानित किया गया। अतिथि परिचय एवं स्वागत भाषण समिति के अध्यक्ष अभय सुराणा ने दिया।श्री संघवी ने जावरा से जुड़ी हुई अपनी अनेक यादों का वर्णन करते हुए कहा कि श्री जैन श्वेतांबर वरिष्ठ सेवा समिति द्वारा समाज सेवा के क्षेत्र में जो उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं वह मुझे भी प्रेरित और उत्साहित करते हैं। इस अवसर पर आपने शिक्षा और साधार्मिक गतिविधियों के सत्र 2022 -23 के लिए सहयोग राशि के चेक प्रदान किये इस अवसर पर आपके साथ पधारे श्री राजेश संघवी एवं मोहनजी वोरा का भी बहुमान किया गया। संचालन श्री सुरेश मेहता ने किया। इस अवसर पर संस्था के सचिव पुखराज पटवा का जन्मदिन मनाया गया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना की गई। एवं उन्हें संस्था की ओर से बधाई पत्र प्रदान किया गया कि पटवा ने संस्था की सेवा गतिविधियों के लिए सहयोग राशि प्रदान करी।आभार जन्मदिन समिति चेयरमैन श्री नेमीचंद जैन ने माना। उक्त जानकारी शिक्षा समिति चेयरमैन श्री आनंदीलाल संघवी ने दी।
इस अवसर पर इनकी उपस्थिति अभय सुराणा सुरेंद्रपोखरना नेमीचंद जैन अशोक लुक्कड़ शांतिलाल डांगी अनिल चोपड़ा सुरेश मेहता अनिल पावेचा वर्धमान मांडोत शांतिलाल रूनवाल सरदारमल जैनआदि सदस्य उपस्थित थे।

Play sound