
रतलाम । शक्ति नगर रतलाम में शिव की आराधना के साथ संपन्न हुआ सात दिवसीय शिव महापुराण का आयोजन दिनांक 8 मई से 14 मई को शक्ति नगर में धारवा परिवार के ग्रह प्रवेश एवम् तीन सदस्यों की स्मृति में पंडित चेतन जी शर्मा रतलाम वाले के मुखारविंद से की जारही है। आयोजन कर्ता शिव भक्त हंसराज जी ज्योति जी एवम् प्रद्युम्न धारवा ।ने भगवान की कथा सबके लाभ पुण्य प्राप्ति हेतु आयोजन करवाया। कथा पूर्ण होने पर आरती एवम् चल समारोह के साथ पण्डित संजय शिवशंकर जी दवे द्वारा रुद्राक्ष प्रसादी का वितरण किया गया, आरती में मुख्य अतिथि बीजेपी जिलाध्यक्ष राजेन्द्र सिंहजी लूनेरा ,वरिष्ठ भाजपा नेता मनोहर जी पोरवाल , मुखर्जी मण्डल अध्यक्ष मयूर पुरोहित जिला उपाध्यक्ष सुनील सारस्वत कार्यालय मंत्री मनोज शर्मा पूर्व पार्षद मनीषा शर्मा महिला जिला उपाध्यक्ष दिव्या चंदन जी शर्मा पतंजलि महामंत्री नित्येंद्र आचार्य, कथा संयोजक विजय उपाध्याय ने संचालन कर सबको भक्ति रस प्राप्ति हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया। मीडिया के विजय मीणा कहा कि इस प्रकार धार्मिक आयोजन होते रहना चाहिए।