सड़क निर्माण का भूमि पूजन

रतलाम। रतलाम शहर के वार्ड २२ स्थित त्रिवेणी मुक्तिधाम मार्ग के सीमेंट कांक्रीट निर्माण का भूमि पूजन सम्पन्न हुआ।विकास पुरुष विधायक श्री चेतन्य जी काश्यप के मार्गदर्शन में भाजपा दीनदयाल मंडल के अंतर्गत आने वाले वार्ड 22 में स्थित सड़क जो कि मुक्तिधाम के सामने से शुरू होकर फकीरचंद की गुमटी तक भगतपुरी मार्ग को जोड़ेगी। 94 लाख रुपए से निर्मित होने वाली इस सड़क के भूमि पूजन कार्यक्रम में प्रदेश भाजपा कार्यसमिति सदस्य अशोक पोरवाल, मंडल अध्यक्ष कृष्णकुमार सोनी, जिला कोषाध्यक्ष जयवंत कोठारी, क्षेत्रीय पार्षद प्रतिनिधि राकेश मीणा, मंडल महामंत्री नंदकिशोर पंवार, कमल सिलावट, उपाध्यक्ष नितिन तिवारी, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के पूर्व जिला संयोजक बंटी बोहरा, युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष राजेश बैरागी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष श्रीमती राखी व्यास, मंडल पदाधिकारी नितिन राठौर, रवि पालिवाल, शुभम डागर, आशीष पंडित, समाजसेवी विशाल शर्मा, गढ़कैलाश सेवा समिति के अध्यक्ष सतीश राठौर, पूर्व पार्षद सतीष भारतीय, अमृत कटारिया, राजेश चौहान, मुकेश मीणा, पारस कसेरा, श्याम रेड़ा, सुशील उपाध्याय, रमेश माली, गोलू राठौर, मोनू राठौर तथा अनेक क्षेत्रीय नागरिक उपस्थित रहे।

Play sound