अवैध बूचडख़ानों पर होगी सख्त कार्यवाही?

अभी तक बूचडख़ाने किसके आदेश पर चल रहे थे इसके लिए जवाबदार कौन?

निलेश बाफना की रिपोर्ट

रतलाम । आज ईदगाह रोड पर धार्मिक स्थान पर किसी ने गौवंश के टुकड़े रखकर रतलाम शहर की फिजा खराब करने की कोशिश की यह एक गंभीर घटना घटित हुई उसको लेकर बजरंग दल सहित अन्य हिंदूवादी संगठनों ने तोपखाना चौराहे पर चक्का जाम कर दोषियों के खिलाफ सख्त कार्यवाही करने एवं शहर में संचालित अवैध बूचडख़ाने बंद करने की मांग की । उसके बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन तत्काल हरकत में आया और शहर एसडीएम श्री पांडे जी ने आश्वासन देकर चक्का जाम खुलवाया, उसके बाद जिला प्रशासन एवं पुलिस प्रशासन ने त्वरित कार्रवाई करते हुए नगर निगम प्रशासन को साथ में लेकर शहर में संचालित हो रहे बूचडख़ाना की जांच कर सैंपल लिए एवं खोलने की परमिशन की जांच शुरू की। अब यह देखना है कि प्रशासन इस मामले को कितना गंभीरता लेता है ? क्योंकि अगर शहर में ऐसे बूचडख़ाने जो कि अवैध रूप से संचालित हो रहे हैं तो वहां किसकी नीश्रा में चल रहे हैं इसके लिए जवाबदार कौन है? वैसे बूचडख़ाने संचालन के लिए नगर पालिक निगम से बकायदा परमिशन लेना पड़ती है पर क्या इन बूचडख़ाने संचालकों ने निगम से परमिशन ली थी ? क्या अवैध संचालित हो रहे है बूचडख़ानों की जानकारी नगर निगम को नहीं थी ? अब देखना यह है कि इन अवेैध बूचडख़ानों की प्रति ध्यान ना देकर लापरवाही बरतने वाले मामले में नगर निगम प्रशासन कितना दोषी है यह एक जांच का विषय है। जनचर्चा है कि पूरे शहर में जगह-जगह मांस मटन की दुकानें खुली हुई है जिसकी वजह से आम राहगीरों को उक्त क्षैत्रसे गुजरने में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता है और उक्त दुकानें भारी अनियमितता से संचालित हो रही है ? मगर आज तक प्रशासन उन पर सख्त कार्रवाई नहीं कर सका आखिर क्यों? क्या जिलाधीश महोदय या जनप्रतिनिधि इस बात का संज्ञान लेकर ठोस कार्रवाई करवाएंगे या पूरे मामले को लीपापोती कर खत्म कर देंगे यह आने वाला समय बताएगा।
रतलाम पुलिस , प्रशासन, नगर निगम एवं वेटनरी की संयुक्त टीम के द्वारा सभी मांस की दुकानों का निरीक्षण कर सेम्पलिग व लाइसेंस चेकिंग एवं सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है।

फोटो कैप्शन : रतलाम पुलिस , प्रशासन, नगर निगम एवं वेटनरी की संयुक्त टीम के द्वारा सभी मांस की दुकानों का निरीक्षण कर सेम्पलिग व लाइसेंस चेकिंग एवं सीलिंग की कार्यवाही की जा रही है।

Play sound