गोवध मामले मे आरोपीओ के विरुद्ध राष्ट्रिय सुरक्षा कानून (NSA) के अंतर्गत कार्यवाही की गई

रतलाम। दिनांक 15-05-22 को सुबह करीबन 08:30 बजे थाना माणकचौक में सूचना प्राप्त हुई की गौशाला बाडे के पास नाले में गाए के अंग पड़े हुए दिख रहे है, जिससे प्रतीत होता है कि किसी ने गौवंश का वध करके नाले में फेंक दिया है । इसके अतिरिक्त आस-पास तलाश करने पर गौशाला रोड पर भेरु जी के ओटले के पास भी इस प्रकार के अवशेष प्राप्त हुए जिसकी सूचना पर फरियादी की रिपोर्ट पर से थाना माणकचौक द्वारा धारा 295 भा0द0वि0 व मध्य प्रदेश गौवंश वध प्रतिषेध अधिनियम के अंतर्गत अपराध अज्ञात आरोपी के विरुद्ध पंजीबद्ध किया जाकर विवेचना में लिया गया ।
उपरोक्त अति संवेदनशील सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए घटनास्थल पर पुलिस बल तैनात किया गया तथा नगर निगम की टीम की मदद से उक्त गाय के शव के अंगों को एकत्र कर विधिवत् पशु चिकित्सालय पीएम के लिए भेजा जाकर स्थिति को नियंत्रण में रखा गया । प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए शहर के अति संवेदनशील स्थानों पर तत्काल फोर्स तैनात किया था ।
घटना की पतारशी :- उक्त घटना में आरोपी अज्ञात होने से प्रकरण की पताराशि एक चुनौती प्रतीत हो रही थी । अतः प्रकरण की गंभीरता को देखते हुए अति0 पुलिस अधीक्षक महोदय श्री सुनील पाटीदार के नेत्रत्व में टीम का गठन किया गया । प्रकरण में मुखबिर तंत्र की सहायता व वैज्ञानिक विधाओ के प्रयोग से अज्ञात आरोपीओ की पताराशि की जाने में सफलता पायी गयी, आरोपीओ की पतराशि कर आरोपीओ के घर की तलाशी ली गई जिसमे आरोपीओ के घर से संदिग्ध मांस बरामद किया गया था ।
उक्त घटना को अंजाम देने वाले आरोपी मुबारीक पिता गफ़्फ़ुर कुरेशी उम्र 20 वर्ष निवासी हरिजन बस्ती रतलाम एवं आसिफ पिता शौकत कुरेशी उम्र 18 वर्ष निवासी मोमीनपूरा मस्जिद के पीछे रतलाम द्वारा क्षेत्र में सांप्रदायिक सौहार्द बिगड़ने के प्रयास करने की चेष्टा करने पर एवं क्षेत्र में तनाव की स्थिति पैदा करने पर दोनो आरोपियों के विरुद्ध राष्ट्रिय सुरक्षा कानून (NSA) के अंतर्गत कार्यवाही कर गिरफ्तार किया गया है । जिन्हे भेरूगढ़ जेल उज्जैन दाखिल किया जावेगा ।
उक्त संवेदन शील घटना में पुलिस द्वारा समय अनुरूप त्वरित कार्यवाही करते हुए स्थिति को संभाला व जिससे क्षेत्र में उक्त घटना को बड़ा स्वरूप लेने से रोका गया व आरोपियों पर त्वरित व कड़ी कार्यवाही सांप्रदायिक सोहाद्र की अनुकूल स्थिति को बनाए रखे जाने में सफलता पायी ।
उक्त कार्य में मौके की स्थिति को शंभालने से लेकर आरोपीओ की धडपकड़ व क्षेत्र में कानून व्यवस्था की स्थिति को नियंत्रण करने में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री सुनील पाटीदार, नगर पुलिस अधीक्षक श्री हेमंत चौहान, थाना प्रभारी माणक चौक अनुराग यादव, उप निरीक्षक मुकेश सस्तिया, उप निरीक्षक अमित शर्मा, प्र0आर0 नारायण सिंह जदौन, मनीष यादव की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।

Play sound