छोटे-छोटे बच्चों के लिए समर कैंप के हुआ आयोजन

झुमरी तिलैया । छोटे-छोटे बच्चों के लिए समर कैंप के आयोजन का उद्घाटन झाझंरी निवास कैंपस में नेमी देवी झाझंरी, प्रेम झाझंरी, कनक देवी जैन, निधि झाझंरी, चेताली पांड्या ने संयुक्त रूप से किया।
6 दिनों तक चलने वाले इस समर कैंप में छोटे-छोटे बच्चों को योगा, ध्यान, जुंबा डांस, म्यूजिक, गेम, पेंटिंग, स्पोर्ट्स, मूवी, पूल पार्टी, फ्लेमलेस कुकिंग, सही गलत की पहचान , बड़ों के साथ आदर सम्मान की सिख, के साथ-साथ हंसी और मस्ती के कई कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। राष्ट्रगान के साथ समर कैंप प्रारंभ हुआ सभी बच्चों ने बड़े ही उत्साह पूर्वक भाग लिया।
इस समर कैंप की आयोजन करता निधि झाझंरी और चेताली पांड्या ने बताया कि गर्मी छुट्टी के दिनों में बच्चों के लिए इस तरह के समर कैंप के आयोजन से बच्चों में मानसिक विकास होता है बच्चे अपनी खुली आजादी के साथ खुशी का अनुभव करते हैं पढ़ाई के अलावा बहुत सी अन्य गतिविधियों के प्रति रुचि बढ़ती है और अपने जीवन में बहुत सी जानकारी हासिल करते हैं जिससे उनके माता-पिता को बहुत ही लाभ मिलता है इस मौके पर सुरेश झाझंरी, सिद्धार्थ झाझंरी, कमल सेठी, सोना सेठी, सुरेश चंद जैन हजारीबाग, चहेती कासलीवाल, राजकुमार जैन नवीन जैन एवं कई बच्चों के माता-पिता मौजूद थे।

Play sound