मुख्यमंत्री श्री चौहान मिशन नगरोदय अन्तर्गत आज करेंगे विकास कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण, हितलाभ वितरण व नागरिकों से संवाद

निगम आयुक्त श्री झारिया ने समस्त तैयारियां समय पर करवाने के दिये निर्देश

रतलाम । नगरीय क्षेत्रों में अधोसंरचना विकास को गति देने तथा हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ नागरिकों को पंहूचाने के उद्ेश्य से प्रदेश में ”मिशन नगरोदय अन्तर्गत आज 17 मई मंगलवार को विकास कार्यो का भूमिपूजन, लोकार्पण, हितलाभ वितरण व नागरिकों से सीधा संवाद करेंगे। उक्त आयोजित कार्यक्रम पुराने कलेक्टोरेट स्थित गुलाब चक्कर में सांय 5 बजे से आयोजित किया गया है जिसमें जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक, अधिकारी व हितग्राही उपस्थित रहेंगे।
माननीय मुख्यमंत्री जी मिशन नगरोदय के तहत 21,000 करोड़ के विकास कार्य व हितलाभ वितरण, 66 लाख छात्र-छात्राओं को मंूग दाल वितरण का षुभारंभ, प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी) में 80 हजार हितग्राहियों को प्रथम, द्वितीय व तृतीय किश्त 750 करोड़, 25 हजार आवासों का गृह प्रवेश 962.50 करोड़, 30 हजार आवासो का गृह प्रवेश 1155.00 करोड़, प्रधानमंत्री स्व-निधि योजना में 1 लाख पथ विक्रेताओं को 100 करोड़ की राशि का वितरण, अमृत 2.0 योजना में 12,898 करोड़, स्वच्छ भारत मिान 2.0 योजना 4,913 करोड़ का शुभारंभ करेंगे।
निगम आयुक्त श्री सोमनाथ झारिया ने उक्त आयोजित कार्यक्रम की तैयारियों हेतु निगम अधिकारियों की बैठक लेकर समस्त तैयारियां समय पूर्व पूर्ण कराने के निर्देश संबंधितों को दिये।
नगर निगम द्वारा नागरिकों व हितग्राहियों से अपील की जाती है कि उक्त आयोजित कार्यक्रम में सम्मिलित होवें।

Play sound