
रतलाम । रतलाम नगर को महानगर बनाने की परिकल्पना के तहत विकास कार्य किये जा रहे ताकि नगर स्वच्छ-सुन्दर व सर्व सुविधायुक्त हो व यहां उद्योगपति आकर अपने उद्योग स्थापित करें जिससे कि रतलाम तेजी से विकास करें।
उक्त उद्गार विधायक रतलाम शहर श्री चेतन्य काश्यप ने विरियाखेड़ी सामुदायिक भवन भूमिपूजन, सुयोग परिसर की नवनिर्मित सड़क लोकार्पण, 1 करोड़ के विकास कार्य मुखर्जी नगर की सड़क व विरियाखेड़ी मुक्तिधाम मार्ग के भूमि पूजन के अवसर पर व्यक्त किये।
उन्होने कहा कि पुरे मालवा में रतलाम नगर औद्योगिक नगर से जाना जाता था किन्तु धीरे-धीरे नगर के कल-कारखाने बंद होने से रतलाम नगर का विकास रूक गया इसे रफतार देने हेतु नगर में औधागिक हब विकसित होगा जिसके लिये षासन से 470 की राशि स्वीकृत की जा चुकी है। उद्योग तभी लगेंगे तब नगर सर्वसुविधा युक्त होगा इसलिये रतलाम नगर का विकास महानगर की तर्ज पर किया जा रहा है।
विधायक श्री काश्यप ने कहा कि रतलाम नगर के ऐसे क्षेत्र है जहां मध्यम व गरीब वर्ग के नागरिक निवास करते है उनके मांगलिक व अन्य कार्यो हेतु कम्युनिटी हॉल का निर्माण कराया जा रहा है अब तक 13 कम्युनिटी हॉल निर्मित किये जा चुके है। विरियाखेड़ी निर्मित होने वाले सामुदायिक भवन से विरियाखेड़ी व मुखर्जी नगर के नागरिकों को अपने मांगलिक व अन्य कार्य पूर्ण कराने में सुविधा होगी।
इस अवसर पर श्री मनोज शर्मा ने अपने उद्बोधन में कहा कि विधायक श्री काष्यप के कार्यकाल में इस रफ्तार से कार्य हुए है कि रतलाम नगर बदला-बदला सा नजर आने लगा है। विधायक श्री काश्यप ने कोरोना काल में जनप्रतिनिधि से उपर उठकर मानव जीवन को बचाने हेतु जो कार्य किये है वह सराहनीय है।
श्री अरूण राव ने कहा कि अब रतलाम नगर की जनता सोचने लगी है विधायक श्री काश्यप ने 8 सालों में इतने विकास कार्य किये है यदि ये 25-30 वर्ष पहले विधायक होते तो हमारा रतलाम नगर नहीं महानगर होता।
श्री मयूर पुरोहित ने स्वागत उद्बोधन देते हुए कहा कि विधायक श्री काश्यप की सोच विकास वादी सोच है साथ ही वे सेवा के भाव से कार्य करते है इसलिये हमारा रतलाम दिन प्रतिदिन चंहूमुखी विकास की ओर अग्रसर होता जा रहा है।
प्रारंभ में विधायक श्री चेतन्य काश्यप के अलावा श्री मनोज शर्मा, श्री मयूर पुरोहित, श्री अरूण राव आदि का स्वागत पुष्पहार व पुष्प गुच्छ से किया गया साथ ही महिला मोर्चा, पिछड़ा मोर्चा, युवा मोर्चा के पदाधिकारियों द्वारा विधायक श्री काश्यप का सम्मान शाल-श्रीफल भेंट कर तथा साफा बांधकर किया।
इस अवसर पर सर्वश्री भगतसिंह भदौरिया, पवन सोमानी, प्रहलाद पटेल, श्रीमती अनिता कटारिया, श्रीमती सीमा टांक, देवशंकर पाण्डे, श्रीमती अनिता पाहूजा सहित अन्य जनप्रतिनिधि व क्षेत्रिय नागरिक उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन श्री धर्मेन्द्र सिंह ने किया व आभार श्रीमती अनिता कटारा ने माना।