भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ रतलाम ने मनाया विश्व रक्तचाप दिवस

रतलाम । भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्री विष्णु दत्त शर्मा एवं चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक डॉ. अभिजीत देशमुख, चिकित्सा प्रकोष्ठ प्रदेश सहसंयोजक एवं उज्जैन संभाग प्रभारी डॉ राजेश शर्मा के मार्गदर्शन में चिकित्सा प्रकोष्ठ जिला संयोजक डॉ अंशुल चौहान द्वारा आज प्रभु ईश भक्ति आश्रम में निराश्रित 80 से ज्यादा मरीजो का रक्तचाप नापा गया एवं रक्तचाप को नियंत्रित रखने की सलाह और सुझाव बताये।
आज विश्व रक्तचाप दिवस के उपलक्ष में आप सभी को विदित हो कि भारतीय जनता पार्टी आजादी के 75 वे वर्ष को अमृत महोत्सव के रूप में मना रहा है ।इस मौके पर सहयोगी भाजपा कार्यकर्ता डॉ लोकेश परमार , डॉ विशाल परिहार , डॉ कुशल जाट , डॉ विजय शर्मा डॉ रामविलास धाकड़ , डॉ अर्जुन पाटीदार आदि कई डॉक्टर्स मौजूद रहे ।

Play sound