कांग्रेस नेता कुतुबउददीन सेफ को श्रद्धांजली अर्पित की गई

जावरा (अभय सुराणा) । एक ऐसा व्यक्ति जिसने कांग्रेस के प्रति समर्पण की भावना रखी और जिसके भी साथ रहै उसके प्रति पूरी वफादारी की भावना रखी। वह संगठन के प्रति हमेशा समर्पित रहे नगर पालिका में कांग्रेस पार्टी सत्ता में रही हो या विपक्ष में अपनी व्यवहार कुशलता से कार्य करने की जो कला भाई कुतुब मैं थी वह बहुत कम लोगों में देखने को मिलती है। उन्होंने लोगों के दिलों में जगह बनाई थी वह अपने विरोधी विचारधारा वाले लोगों से भी बड़ी आत्मीयता से मिलते थे यह उनकी विशेषता थी। उक्त विचार ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सुशील कोचट्टा ने कांग्रेस नेता कुतुबउददीन सेफ के आकस्मिक निधन पर श्रद्धांजली सभा मे व्यक्त किए कांग्रेस नेता डॉ एच. एस. राठौड़ , मोहम्मद युसूफ कडप्पा सुजानमल कोचट्टा वरुण श्रोत्रीय अभय सुराणा महेंद्र गंगवाल इब्राहिम मंसूरी अजीजुर रहमान उबेद अंसारी महादेव पाटीदार जावेद पापुलर मोहन सैनी आसिफ कबाडी अशोक सिसोदिया कृष्णा उखेड़िया लोकेंद्र विजवा इमरान मंसूरी सहित महिला नेत्री श्रीमती यास्मीन खान सहित अनेक कांग्रेसी उपस्थित थे ।श्रद्धांजलि सभा का संचालन जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश शर्मा ने किया आभार प्रदर्शन दानिश सिद्दीकी ने माना श्रद्धांजलि सभा के पश्चात सभी कांग्रेस जन कुतुबुद्दीन सेफ के निवास पर उनके पिता और परिवार जन से मिलने गए तथा उन्हें ब्लॉक कांग्रेस कमेटी जावरा शहर द्वारा शोक संदेश का पत्र दिया।

Play sound