वाधेला गौ सेवा ग्रुप कि नई पहल : स्व. रमाकांत जी शुक्ला पत्रकार की स्मृति में वृद्धाश्रम में स्वादिष्ट भोजन करवाया व गौ माताओं को हरा चारा खिलाया

रतलाम । वैशाख माह की बुध्द व भैरू पूर्णिमा के उपलक्ष्य में वाघेला गौ सेवा ग्रुप के नेतृत्व में मिश्रा परिवार इंदिरा नगर व गो रोटी वाहन से जुड़े 12000 गो भक्तों के परिवारों अन्नपूर्णा वृद्धाश्रम लक्कड़पीठा रोड सिलावट के वास में मीठा भोजन कराया गया। भोजन में मौसम के अनुसार आम पाक, आलू बड़ा, कढ़ी, खिचड़ी, पूरी, रोटी का भोजन कराया गया। वाघेला गौ सेवा प्रमुख दिनेश वाघेला ने बताया कि आज वैशाख माह की पूर्णिमा के उपलक्ष्य में नगर व आसपास के प्रमुख गौशालाओं जिसमें खेतलपुर स्थित गोपाल गौशाला, जैन दिवाकर गौशाला सांगोद रोड स्थित पंचमुखी हनुमान गौशाला धामनोद रोड स्थित शीतल तीर्थ गोशाला में लगभग 1500 गौ माताओं को हरे चारे व को भोजन कराया गया । इस आयोजन में सेवा कार्य श्रीमती रक्षा मिश्रा परिवार ने पिताजी स्वर्गीय श्री रमाकांत जी शुक्ला (पत्रकार) की स्मृति में कार्य किया। इसमें दिनेश वाघेला, बाबूलाल सिसोदिया, कैलाश सोमानी, महावीर सिंह शक्तावत, राजकुमार हाड़ा, गोपाल कृष्ण मेहता गोविंद सिंह शेखावत ने भी सेवा कर पुण्य लाभ लिया।

Play sound