निस्वार्थ सेवा कर,कुत्तों की बचा रही जान

ऐसे नेक कार्य के लिए,कविता कोठारी का किया सम्मान

जावरा (अभय सुराणा)। नगर की जीवदया प्रेमी कविता कोठारी जो विगत दो वर्षों से निरन्तर कुत्तों के प्रति समर्पण भावना से कार्य करते हुए उनके खाने से लेकर उनके इलाज तक कि सम्पूर्ण व्यवस्था स्वंय से उठाते हुए वे स्वयं इस कार्य के लिए हर पल तत्पर रहती है उनकी इसी सेवा भावना से कई बार लोगो के विरोध का सामना करना पड़ा लेकिन वो उन सबको परे रखते हुए अपनी इस नेक कार्य को बन्द नही किया जीवदया के इस पुण्य कार्य के लिए कांग्रेस पदाधिकारियो द्वारा कविता कोठारी के निवास पर पहुंच कर उनका सम्मान किया एवम कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यास्मीन खान ने कहा कि कोई भी व्यक्ति यदि पूण्य कार्य करता है तो बाधाए तो आती है लेकिन उन सबको दरकिनार करते हुए यदि आपकी सेवा भावना निस्वार्थ है तो कुछ समय बाद लोग भी आपसे जुड़ने लगते है और लोगो को भी चाहिए कि वे कविता से कुछ सीखे एवम जागरूक बने एवम मनुष्य जन्म मिला है तो जीवो के लिए सेवा भावना करे । हम सब आपके साथ है और कहि भी कोई आवश्यकता है तो सम्पूर्ण पदाधिकारी आपके सहयोग के लिए ततपर है।
इस अवसर पर पूर्व पार्षद सलमा डेविड, मध्यप्रदेश किसान कांग्रेस प्रदेश उपाध्यक्ष जावेद पापुलर, जिला कांग्रेस उपाध्यक्ष महेश शर्मा,युवा नेता इमरान मंसूरी,युवा नेता दनिश सिद्दकी के साथ ही कांग्रेस के पदाधिकारी उपस्थित थे

Play sound