डेंगू जागरूकता पखवाडा अंतर्गत कार्यक्रम आयोजित हुआ

रतलाम । स्वास्थ्य विभाग जिला रतलाम द्वारा 09 मई 2022 से 23 मई 2022 तक डेंगू जागरूकता पखवाडा मनाया जा रहा है। डेंगू जागरूकता पखवाडा के अवसर पर जन जागरूकता रैली का आयोजन किया गया जिसमें रैली के माध्यम से लोगों को डेंगू रोग से जागरूक किया गया। रैली जिला चिकित्सालय परिसर से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्ग से होते हुये मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी कार्यालय जिला चिकित्सालय परिसर पर समापन किया गया। जहा जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति द्वारा रैली में उपस्थित सभी अधिकारी एवं कर्मचारियों, नर्सिग स्टॉफ को डेंगू रोग से बचाव हेतु शपथ दिलाई गई। समापन अवसर पर आभार श्री एन.एस.वसुनिया द्वारा किया गया। रैली में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. जी.आर.गौड, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. प्रमोद कुमार प्रजापति, सहायक मलेरिया अधिकारी श्री एन.एस. वसुनिया, सहायक मीडिया अधिकारी श्रीमति सरला वर्मा, जिला एपिडिमियोलॉजिस्ट डॉ. गौरव बोरिवाल, श्री राजेन्द्र कुमार पालीवाल, श्री संदीप विजयवर्गीय, श्री सुनील दुबें, बिलपांक ब्लॉक मलेरिया टेक्नीकल सुपरवाईजर श्री प्रवीण गामड, एंटीलार्वा प्रभारी मलेरिया विभाग कर्मचारी और एंटीलार्वा कर्मचारी, नर्सिंग स्टाफ उपस्थित रहे। श्री अशोक अग्रवाल द्वारा रैली के दौरान संचालन का कार्य किया गया।
जिला मलेरिया अधिकारी श्री प्रमोद कुमार प्रजापति द्वारा बताया गया कि डेंगु को खत्म करने के लिये हमें घर से शुरूआत करनी पडे़ंगी। घर में जमा पानी की निकासी व मच्छर से बचाव के तरीके अपनाने होंगे।

Play sound