लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा वृद्ध आश्रम में बुजुर्गों का सम्मान एवं सामग्री किट का वितरण

रतलाम। लायंस क्लब रतलाम समर्पण द्वारा सेवा सप्ताह के अंतर्गत वृद्ध आश्रम विरिया खेड़ी में रह रहे बुजुर्गों का माला पहनाकर सम्मान किया गया एवं उन्हें आवश्यक सामग्री का किट का दिया गया।
इस अवसर पर रीजन चेयरपर्सन लायन यास्मीन शेरानी, झोन चेयरपर्सन लायन अनीता झालीवाल, क्लब अध्यक्ष लायन छवि नीलिमा सिंह एवं पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन प्रेमलता दवे ने अपने उद्बोधन में कहा कि वृद्ध आश्रम आकर हमारे बुजुर्गों के बीच कुछ समय बिताना हमारे लिए सौभाग्य की बात है। बुजुर्ग हमारे परिवार और समाज की अमूल्य धरोहर हैं, उनका अनुभव और आशीर्वाद हमारे जीवन को सही दिशा देता है।
उन्होंने आगे कहा कि लायंस क्लब समर्पण हमेशा सेवा, सम्मान और मानवता के कार्यों के लिए प्रतिबद्ध रहा है। आज बुजुर्गों के साथ समय बिताकर उनका आशीर्वाद प्राप्त करना हमारे लिए सबसे बड़ी खुशी एवं गौरव की बात है।
यह सेवा गतिविधि पूर्व रीजन चेयरपर्सन लायन प्रेमलता दवे एवं प्रथम उपाध्यक्ष लायन सविता तिवारी के सौजन्य से संपन्न हुई। कार्यक्रम में अध्यक्ष लायन छबि नीलिमा सिंह,सचिव लायन कुसुम चाहर, कोषाध्यक्ष लायन नीलम राठौर, लायन सुनीता साखी, लायन विनीता नागोरिया सहित क्लब की अन्य सदस्याएँ उपस्थित रहीं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *