
रतलाम । रतलाम के प्रमुख ज्वेलर्स एवं समाजसेवी सौरभ छाजेड़ को भारत श्रेष्ठ रत्न सम्मान (BSRS) 2026 मिला । यह कार्यक्रम मुंबई मैं लता मंगेशकर नाटय गृह मैं इंडिया रिपब्लिक टाइम्स लीडरशिप कॉन्क्लेव मुंबई 2026 द्वारा आयोजित किया गया फाउंडर जतिन सोनकर और कृतिका डलवी के ने सौरभ छाजेड को भारत श्रेष्ठ रत्न अवार्ड और स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
सौरभ छाजेड़ सराफ कांतिलाल विमलकुमार छाजेड़ ज्वेलर्स से जुड़े होने के साथ सामाजिक और सामुदायिक गतिविधियों में भी सक्रिय हैं। वे रोटरी, जैन सोशल ग्रुप, एम.पी. सराफा एसोसिएशन, इंडियन रेड क्रॉस सोसायटी, साधुमार्गी जैन संघ, समता युवा संघ, मानवाधिकार एसोसिएशन, पश्चिम रेलवे,सहित विभिन्न संगठनों से जुड़े रहे हैं। वे रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 के 2025-26 असिस्टेंट गवर्नर रहे और एम.पी. सराफा एसोसिएशन के उपाध्यक्ष हैं।
उनके सामाजिक कार्यों में जरूरतमंदों के लिए स्वास्थ्य सेवाएं, शिक्षा, पर्यावरण संरक्षण, कोविड-19 के दौरान भोजन, दवाइयों और परिवहन की सहायता, बेटी बचाओ एवं एंटी-प्लास्टिक जागरूकता जैसे अभियान शामिल रहे हैं। दिलीप नगर क्षेत्र के शासकीय स्कूल के लिए 2,000 वर्गफीट भवन के निर्माण जैसी पहल भी उनके सामाजिक कार्यों में उल्लेखित है।
सौरभ छाजेड़ को पॉल हैरिस फेलो, jsgmp रीजन का बेस्ट कॉनिवनर और एक्सीलेंस मेंबर ऑफ़ jspmp रीजन,रोटरी डिस्ट्रिक्ट 3040 डायमंड प्रेसिडेंट अवॉर्ड, दैनिक भास्कर यूथ आइकॉन अवॉर्ड, कोरोना योद्धा रत्न सहित विभिन्न सम्मानों से नवाजा जा चुका है। उनके व्यावसायिक क्षेत्र में भी छाजेड़ ज्वेलर्स को मालवा के रत्न 2023 और ब्रांड ऑफ रतलाम 2025 जैसे सम्मान प्राप्त हुए हैं।
BSRS 2026 के लिए नामकन उनके उद्यमिता, संगठनात्मक नेतृत्व और समाजसेवा के बहुआयामी सफर को रेखांकित करता है। सम्मान प्राप्त होने पर पिता कांतिलाल छाजेड, काका विमलकुमार छाजेड, भाई आलोक, अनुराग, रोहन, प्रियांशु, भव्य और रोटरी प्राइम अध्य्क्ष गौरव ऐरन, सचिव विकास छाजेड, जे एस जी युथ अध्यक्ष राहुल छाजेड, सचिव अभय लोढ़ा,
म.प्र. सराफा एसोसिएशन अध्य्क्ष :- राजा सर्राफ, सचिव देवीलाल सोनी, सराफा एसोसिएशन के अध्यक्ष झमक भरगट,सचिव राम बाबू संजय छाजेड, कीर्ति बडजात्या, साथी सौरभ अग्रवाल, विनीत पीपाड़ा, तरुण मूणत, नवदीप मूणत, दीपक भंसाली,गर्वित गोखरू,प्रितेश मूणत,विजय जैन,प्रितेश गादिया, अंकित जैन, उत्तम मूणत, मनीष सोनी सौरभ नाहर, वैभव रांका, अमित गोरेचा, लोकेश चोपड़ा आदि ने सौरभ छाजेड का स्वागत कर हर्ष जताया।