नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु नोडल अधिकारी नियुक्त

रतलाम । कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री नरेन्द्र सूर्यवंशी ने नगरीय निकाय एवं त्रिस्तरीय पंचायतों के आम निर्वाचन हेतु संबंधित विभिन्न गतिविधियों के सुचारू संचालन के लिए नोडल अधिकारी नियुक्त किए है।
नोडल अधिकारियों में सीईओ जिला पंचायत श्रीमती जमुना भिडे मेन पावर मैनेजमेंट, अपर कलेक्टर श्री एम.एल. आर्य माडल कोर्ट आफ कंडक्ट एवं ला एंड आर्डर, अनुविभागीय अधिकारी (शहर) श्री अरुण पाठक शिकायत निराकरण, डिप्टी कलेक्टर श्री मनीष जैन तथा प्राध्यापक कन्या महाविद्यालय डा. सुरेश कटारिया ट्रेनिंग मैनेजमेंट, जिला कोषालय अधिकारी श्री रमेश मौर्य एक्सपेंडीचर मैनेजमेंट, मतपत्र मुद्रण, स्ट्रांग रुम, कार्यपालन यंत्री पीडब्ल्यूडी श्री अनुरागसिंह ईव्हीएम मैनेजमेंट एवं मतपेटी मैनेजमेंट, जिला पेंशन अधिकारी श्री मोहनलाल लखनवी निर्वाचन मानदेय, जिला आबकारी अधिकारी श्रीमती नीरज श्रीवास्तव प्रेक्षकों से संबंधित कार्य, मण्डल संयोजक जनजाति कार्य विभाग श्री देवेन्द्र ओझा मटेरियल मैनेजमेंट, शा. कला एवं विज्ञान महाविद्यालय प्राध्यापक श्री एस.एस. मौर्य तथा अति. मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्रीमती विनीता लोढा सेंस प्लान, जिला योजना एवं सांख्यिकी अधिकारी श्री बालकृष्ण पाटीदार कम्युनिकेशन प्लान, जिला सूचना अधिकारी (एनआईसी) श्री नरेन्द्र चौहान कम्प्युटराईजेशन एवं साफ्टवेयर मैनेजमेंट, परिवहन अधिकारी श्री दिलीप मांझी ट्रांसपोर्ट मैनेजमेंट, ई-गवर्नेस मैनेजर श्री नरेन्द्र सोलंकी ईव्हीएम/यूआरएल/ई-मेल तथा मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत श्री रामपालसिंह करजरे को जिला स्तरीय काल सेंटर का दायित्व सौंपा गया है।

Play sound